CAB अध्यक्ष बनते ही सौरव गांगुली ने लगाई क्रिकेट फैंस की लॉटरी, साउथ अफ्रीका से टेस्ट से पहले दिया Diwali गिफ्ट  

IND vs SA: भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. जहां पर वनडे और टी20 सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आएगी. जहां पर टीम इंडिया को 5 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस दौरे की शुरुआत 14 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स से होगी. इस मैच को लेकर अब कैब के नए अध्यक्ष बने सौरव गांगुली ने फैंस को दिवाली गिफ्ट दिया है.

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly

IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया दौरे के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है. दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे की शुरुआत 14 नवंबर को होगी. जब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच को लेकर अभी से ही बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयारी शुरू कर दी है. कैब के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसी के साथ क्रिकेट फैंस का बड़ा दिवाली गिफ्ट भी दिया है.  

विज्ञापन

सौरव गांगुली ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी 

कोलकाता का ईडन गार्डन्स 6 साल के बाद कोई टेस्ट मैच होस्ट कर रहा है. यहां पर आखिरी टेस्ट मैच इंडिया और बांग्लादेश के बीच पिंक बॉल टेस्ट खेला गया था. अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में 14 नवंबर से खेला जाएगा. कैब के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस टेस्ट मैच की टिकट आज दोपहर 12 बजे से जोमैटो ऐप पर बुक कर सकते है. 5 दिनों के टिकट के लिए फैंस को सिर्फ 300 रुपये देने होंगे. मतलब 1 दिन का खेल देखने के लिए सिर्फ 60 रुपये. इसके अलावा एक दिन का 250 रुपये वाला टिकट भी उपलब्ध कराया गया है. फैंस को स्टेडियम में लाने के लिए दादा ने ये दिवाली गिफ्ट दिया है.  

विज्ञापन

युवा भारतीय टेस्ट टीम कर रही है अच्छा प्रदर्शन 

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को ड्रा कराने के बाद भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को 2-0 से हरा दिया है. अब दक्षिण अफ्रीका को भी हराकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल में और ऊपर जाना चाहेगी. पिछली बार टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी. इस बार हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल पुरानी गलती नहीं दोहराना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ