Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी 2025-26 की 15 अक्टूबर से शुरुआत हो गई है. जहां पर कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर नजर आ रहे हैं. सीजन शुरू होने के पहले ही दिन कुछ स्टार खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. इस लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करके अपनी-अपनी टीमों का सम्मान बचाया. इसी के साथ बड़ा स्कोर करके भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को भी करारा जवाब दिया है.
ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता फैंस का दिल
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. गायकवाड़ नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए पहले मैच में नजर आए हैं. मैच में महाराष्ट्र की टीम 18 रनों पर 5 विकेट गंवा चुकी थी. उस समय पूर्व कप्तान गायकवाड़ ने जिम्मेदारी संभाली और 91 रनों की बेहद अहम पारी खेली. जहां पर जलज सक्सेना ने 49 रन बनाकर उनका साथ दिया. गायकवाड़ की इस पारी के कारण ही महाराष्ट्र की टीम 150 रनों का आंकड़ा पार कर सकी. बता दें की फिलहाल ऋतुराज तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया से दूर नजर आ रहे हैं. फिलहाल तो इंडिया ए में भी गायकवाड़ को मौका नहीं मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही कोहली-रोहित के साथ हुआ बड़ा ‘खेला’, शुभमन गिल के माथे पर भी आई शिकन!
ईशान किशन ने ठोक दिया शतक
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल भारतीय चयनकर्ता उन्हें एन जगदीशन से भी पीछे रख रहे हैं. ऐसे में उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ ही झारखंड के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. झारखंड के कप्तान ईशान किशन पहले दिन का खेल खत्म होने तक 125 रन बनाकर खेल रहे हैं. जहां पर साहिल राज 64 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. किशन जब बल्लेबाजी करने उतरे तो टीम मुश्किल में नजर आ रही थी. उस समय किशन ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी की.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कप्तान छिनने के बाद पहली बार शुभमन गिल से मिले रोहित शर्मा, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात?
संबंधित खबरें
कब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
24 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
1 hr agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
1 hr agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
2 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
9 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
10 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
10 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
11 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
11 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines