Mohammed Shami Return: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं. टीम इंडिया में जगह न मिलने के बाद अब शमी घरेलू क्रिकेट के जरिए अपनी लय और फिटनेस साबित करेंगे. बंगाल क्रिकेट संघ ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए मोहम्मद शमी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. यह उनके फैंस के लिए गुड न्यूज है.
शमी के चयन के साथ ही बंगाल की गेंदबाजी इकाई को जबरदस्त मजबूती मिली है. उनके साथ आकाश दीप भी टीम में हैं, जो पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं. टीम इंडिया के लिए कई मैच जिता चुके इन दोनों दिग्गजों की जोड़ी इस सीजन बंगाल को शुरुआती विकेट दिलाना चाहेगी.
अभिमन्यु ईश्वरन को मिली कमान
बंगाल टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है, जबकि युवा विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को उपकप्तान बनाया गया है. कोचिंग स्टाफ में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लक्ष्मी रतन शुक्ला हेड कोच बने रहेंगे और अरूप भट्टाचार्य व शिव शंकर पॉल सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे.
बंगाल टीम का पहला मैच कब है?
इस सीजन में बंगाल को रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी में जगह मिली है, जहां उसे गुजरात, हरियाणा, सेना, रेलवे, त्रिपुरा, उत्तराखंड और असम जैसी टीमों से भिड़ना होगाय टीम अपना अभियान 15 अक्टूबर से ईडन गार्डन्स, कोलकाता में उत्तराखंड के खिलाफ शुरू करेगी.
टीम इंडिया में वापसी पर होगी नजर
मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. उन्हें पहले इंग्लैंड दौरे पर नहीं चुना गया. फिर ऑस्ट्रेलिया टूर से भी दूर रखा गया है. ऐसे में 35 साल के शमी के लिए
यह रणजी सीजन बेहद अहम रहेगा. टीम इंडिया में दोबारा वापसी करने से पहले वे अपनी फिटनेस और लय साबित करने की पूरी कोशिश करेंगे.
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए बंगाल की टीम
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अभिषेक पोरेल (उपकप्तान), सुदीप कुमार घरामी, अनुस्तुप मजूमदार, सुदीप चटर्जी, सौरभ कुमार सिंह, विशाल भाटी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, इशान पोरेल, शाकिर हबीब गांधी, सूरज सिंधू जायसवाल, काजी जुनैद सैफी, सुमंत गुप्ता, राहुल प्रसाद, सुमित मोहंता, विकास सिंह.
ये भी पढ़ें: BAN vs IRE: टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान, 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों की चमकी किस्मत
‘मैं कप्तान बनना चाहता हूं’, रोहित शर्मा के ‘करीबी’ खिलाड़ी ने बताई दिली तमन्ना
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
10 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines