Ranji Trophy 2025-26 Kerala Squad: संजू सैमसन नए कप्तान के अंडर बल्ले से धमाका करने के लिए तैयार हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले उन्हें एक नई टीम में जगह मिली है. ये कोई और टीम नहीं बल्कि उनके घरेलू केरल टीम है, जो रणजी ट्रॉफी 2025-26 में दम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार भी. 10 अक्टूबर को केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने अगले रणजी सीजन के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार कप्तान भी बदला गया है.
रणजी सीजन के लिए घोषित की गई केरल टीम की कमान मोहम्मद अजहरुद्दीन को सौंपी गई है, जबकि संजू सैमसन इस बार बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल हैं. संजू के होने से टीम की बैटिंग लाइन-अप को मजबूती मिलना तय है. संजू के अलावा टीम में टीम में बाबा अपराजित, सचिन बेबी और रोहन एस कुन्नुमल जैसे भरोसेमंद नाम भी शामिल हैं, जो पिछले सीजन में भी केरल के लिए अहम प्रदर्शन कर चुके हैं.
कब है संजू की टीम का पहला मैच
केरल की टीम सीजन में 15 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला महाराष्ट्र के खिलाफ 15 अक्टूबर से तिरुवनंतपुरम में खेलने उतरेगी. संजू भी इस दिन मैदान पर जलवा दिखाएंगे. यह मैच टीम के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि महाराष्ट्र की टीम इस बार नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतर रही है.
Sanju Samson के फैंस के लिए आई बुरी खबर, टीम से बाहर होना लगभग तय
ऑस्ट्रेलिया में भी दिखेगा संजू का जलवा
संजू सैमसन इस वक्त बढ़िया फॉर्म में हैं. हाल में हुए एशिया कप 2025 में संजू ने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा था. उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी का जिम्मा मिला और उन्होंने 7 मैचों में 132 रन बनाए. इनमें ओमान के खिलाफ खेली गई 56 रनों की पारी सबसे यादगार रही थी. संजू को रणजी ट्रॉफी में केरल की टीम के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में चुना गया है. टीम इंडिया 29 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैच खेलेगी.
नए कप्तान के अंडर खेलेंगे संजू
दलीप ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सचिन बेबी की जगह ली है. सचिन बेबी की कप्तानी में टीम पिछले साल रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी. केसीए के एक सूत्र ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘हमने भविष्य को ध्यान में रखते हुए अजहरुद्दीन को कप्तान नियुक्त किया है, क्योंकि संजू टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. हम नेतृत्व की भूमिका में निरंतरता की उम्मीद कर रहे थे.’
केरल का रणजी 2025-26 स्क्वाड
मोहम्मद अजहरुद्दीन (कप्तान), बाबा अपराजित (उपकप्तान), संजू सैमसन, रोहन एस कुन्नुमल, वाथसल गोविंद शर्मा, अक्षय चंद्रन, सचिन बेबी, सलमान निजार, अंकित शर्मा, निधिश एमडी, बेसिल एनपी, एडेन एप्पल टॉम, अहमद इमरान, शॉन रोजर और अभिषेक पी. नायर.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश को हराकर न्यूजीलैंड ने पॉइंट्स टेबल में खोला खाता, जानें टीम इंडिया का स्थान?
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
48 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: इंडिया को 40 ओवरों में बनाने होंगे 167 रन, क्रीज पर उतरे विराट-गिल
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines