Ranji Trophy 2025-26: कब और कहां देख पाएंगे कर्नाटक- जम्मू कश्मीर का फाइनल, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

Ranji Trophy 2025-26: घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. फाइनल में जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा तो वहीं ये मुकाबला कब होगा. आइए आपको बताते हैं इस मैच से जुड़ी हर डिटेल

jacket (1) - 2026-02-23T203507.099

Ranji Trophy 2025-26: भारत का घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी भी इस बार ऐतिहासिक रहा है. जम्मू कश्मीर की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. फाइनल में टीम का सामना देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी वाली कर्नाटक से होगा. 8 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर चुकी कर्नाटक और अपना पहला खिताब तलाश रही जम्मू कश्मीर के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. ये मैच कब और कहां खेला जाएगा साथ ही इसका लाइव प्रसारण फैंस कहां देख पाएंगे. इसी के साथ दोनों टीमों की संभावित 11 कैसी दिख सकती है. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

कब खेला जाएगा KAR vs J&K का फाइनल?

कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के बीच का फाइनल मैच 24 फरवरी को शुरू होगा और इसका आखिरी दिन 28 फरवरी होगा. ये मैच KSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर होगी. 

विज्ञापन

KAR vs J&K मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले को लाइव टेलीकास्ट करने के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा तो वहीं ओटीटी पर देखने के लिए जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर जाना होगा. 

इतिहास रचने के करीब जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर के पास इस फाइनल मैच में जीत हासिल कर इतिहास रचने का मौका होगा. 67 साल से रणजी में खेल रही जम्मू कश्मीर की टीम ने एक बार भी खिताब नहीं जीता है. टीम के लिए आकिब नबी के ऊपर सबकी निगाहें होंगी. उन्होंने इस सीजन में अपना धारदार गेंदबाजी से 55 विकेट झटके हैं. 

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कर्नाटक: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (विकेटकीपर), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैश्यक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा

जम्मू-कश्मीर: शुभम खजूरिया, यावर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, वंशज शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, सुनील कुमार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ