Ranji Trophy 2024, Rohit Sharma 5 Wickets: रणजी ट्रॉफी 2024 के तीसरे चरण के मुकाबले शुरू हो गए हैं। शुक्रवार 19 जनवरी से इस राउंड की शुरुआत हुई और सभी टीमें अपना तीसरा-तीसरा मैच खेलने उतरीं। वहीं इस पहले दिन रोहित शर्मा ने पांच विकेट लेकर विरोधी टीम को चारें खाने चित कर दिया। लेकिन फैंस इसको लेकर काफी कंफ्यूज हो गए। क्योंकि रोहित तो टीम इंडिया के साथ थे और अब वह 25 जनवरी से होने वाली इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की तैयारी में लग चुके हैं। ऐसे में सभी यह जानना चाह रहे थे कि आखिर क्या माजरा है?
कौन है ये नया रोहित शर्मा?
अब आपको इस पर विस्तार से जानकारी देते हैं कि आखिरी ये नया रोहित शर्मा कौन है। दरअसल यह रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं। बल्कि जम्मू कश्मीर रणजी टीम के मीडियम पेसर हैं। वह दाएं हाथ के गेंदबाज हैं और 2015 से जम्मू कश्मीर के लिए क्रिकेट खेल रहे। हालांकि, उनका अनुभव इतना ज्यादा नहीं है। 29 वर्षीय इस रोहित शर्मा ने अभी तक 17 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 29 विकेट लिए हैं।
ओडिशा को किया चित
शुक्रवार को ओडिशा के खिलाफ उन्होंने 13 ओवर में महज 12 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने इस कमाल के प्रदर्शन के बाद सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर यह नया रोहित शर्मा कौन है। उनका पूरा नाम रोहित के. शर्मा है। उनका जन्म 5 सितंबर 1994 को जम्मू में हुआ था। वह 2015-16 से अपनी टीम के लिए फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट खेल रहे हैं।
अब अगर इस मैच की बात करें तो पहले दिन ओडिशा की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। रोहित शर्मा के पांच और उमर नाजिर व उमरान मलिक के 2-2 विकेटों की बदौलत जम्मू कश्मी ने ओडिशा को 130 रन पर ही समेट दिया। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों ने निराश किया। टीम ने 45 के स्कोर पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए।
यह भी पढ़ें- बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बीच तकरार! पाकिस्तान के कप्तान पर उठे गंभीर सवाल
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के 8-10 खिलाड़ी पक्के! रोहित शर्मा ने स्क्वॉड पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines