Ranji Trophy 2024: इन दिनों रणजी ट्रॉफी में कई युवा खिलाड़ी अपने कमाल के प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। जिनमें से एक हैं टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर। रणजी ट्रॉफी 2024 में अर्जुन तेंदुलकर गोवा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दूसरे राउंड में चंडीगढ़ के साथ खेले गए मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार बल्लेबाजी की। जिसके कई शॉट अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस को अर्जुन तेंदुलकर के इन कमाल के शॉट से उनके पिता सचिन तेंदुलकर की याद आ गई।
अर्जुन ने चंडीगढ़ के खिलाफ लगाया अर्धशतक
पहले राउंड में गोवा का मैच त्रिपुरा के साथ हुआ। इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में अर्जुन ने 21 रन और गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे। वहीं दूसरे राउंड में चंडीगढ़ के खिलाफ अर्जुन का प्रदर्शन कमाल का रहा। चंडीगढ़ के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
इस मैच में अर्जुन ने 70 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। अपनी इस पारी की कुछ वीडियो अर्जुन तेंदुलकर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसपर फैंस तरह-तरह की कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस मैच की पहली पारी में गोवा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 618 रन बनाए।
ये भी पढ़ें:- शिखर धवन फिर हुए ‘हर्ट’, बड़ी वजह आई सामने; भविष्य के लिए चिंतित ‘गब्बर’
IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर को अभी तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं कर पाए हैं। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अर्जुन मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू कर चुके हैं। आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक 4 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 13 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
20 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
57 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines