---विज्ञापन---

Ranji Trophy 2022: उप-कप्तान बनते ही Suryakumar Yadav ने मचाया गदर, कर दी चौकों और छक्कों की बारिश, देखें वीडियो

Ranji Trophy 2022-23: भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इन दिनों खतरनाक फॉर्म में है। टी20 और वनडे में अपनी जगह पक्की करने के बाद अब वे टेस्ट में भी भारतीय टीम के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। सूर्या इन […]

Ranji Trophy 2022-23: भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इन दिनों खतरनाक फॉर्म में है। टी20 और वनडे में अपनी जगह पक्की करने के बाद अब वे टेस्ट में भी भारतीय टीम के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। सूर्या इन दिनों मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं।

आज मुंबई और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी 2022-23 एलीट ग्रुप बी का मुकाबला बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है। मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान धमाकेदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टीम को संकट से बताया और 95 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि इस दौरान वह शतक से चूक गए। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 90 रन की पारी खेली थी।

---विज्ञापन---

परेशानी में भी टीम, सूर्या ने आते ही खेली खतरनाक पारी

बता दें कि इस मैच में मुंबई की टीम काफी परेशानी में थी। जिसमें टीम के दो महत्वपूर्ण विकेट मात्र 6 रन पर गिर गए जिसमें पहला विकेटपृथ्वी शॉ (4) और दूसरा यशस्वी जायसवाल (2) का था। ऐसे में मैदान पर सूर्यकुमार यादव उतरते हैं और रन बनाना शुरू करते हैं। सूर्या ने प्रेशर लिया नहीं बल्कि सामने वाली टीम पर डालना शुरू कर दिया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत मुंबई की टीम संकट से बाहर आ गई और मजबूत स्थिति में पहुंच गई। हालांकि वे एक बार फिर से शतक से चूक गए। सूर्या के अभी भी रणजी में एक शतक का इंतजार है लेकिन जिस तरह से वे बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसा लगता है कि ये जल्द ही खत्म हो जाएगा।

---विज्ञापन---

सूर्यकुमार यादव बने भारतीय टीम के उप-कप्तान

सूर्यकुमार यादव को उनके प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम ने हाल ही में प्रमोट भी किया है। सूर्या को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है। 2022 की शुरुआत में वे टीम में भी शामिल नहीं थे लेकिन ये साल उनका रहा और साल के अंत में भी उन्होंने तबाही मचा दी।

First published on: Dec 28, 2022 04:53 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola