Ranji Trophy 2022-23: भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का देश भर में आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं जो कि अपने प्रदर्शन से लगातार सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इन्हीं में सबसे बड़ा नाम भारत के लिए सभी फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके पृथ्वी शॉ का है जिन्होंने एक बार फिर से खतरनाक प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया।
28 चौके की मदद से जड़ दिया दोहरा शतक
दाएं हाथ के बैटर पृथ्वी ने असम के खिलाफ 235 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने अपनी इस बेहतरीन पारी में 28 चौके और एक छक्का लगाया।23 वर्षीय पृथ्वी ने 150 का आंकड़ा 164 गेंदों में पूरा किया जबकि लंच से पहले उन्होंने 107 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। इस दौरान पृथ्वी का स्ट्राइक रेट 93.46 रहा। लंच ब्रेक तक पृथ्वी के 100 रन और अरमान जाफर 18 रन बनाकर खेल रहे थे। मुंबई का स्कोर 35.6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 171 रन था।
और पढ़िए – विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस साल टूटना तय!
2021 के बाद भारतीय टीम की तरफ से नहीं खेला क्रिकेट
शॉ ने जुलाई 2021 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। पांच टेस्ट मैचों की 9 पारियों में शॉ ने 42.38 की औसत और 86.04 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए हैं। शॉ के खाते में एक शतक भी दर्ज है, जबकि दो अर्धशतक भी वह ठोक चुके हैं। शॉ ने पहले विकेट के लिए मुशीर खान के साथ मिलकर 123 रनों की साझेदारी कर मुंबई को दमदार शुरुआत दिलाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
1 hr ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
2 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
2 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
3 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
4 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
4 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
5 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
5 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
6 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines