Ranji Trophy 2022: भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में हर रोज रोमांचक मैच देखने के मिल रहे हैं और कई खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करके सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज आवेश खान ने विदर्भ के सामने गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट झटक लिए और सभी को हैरान कर दिया। गेंद से उनके बरपाए कहर का ही असर है कि मध्यप्रदेश के खिलाफ मैच में विदर्भ बुरी तरह से बैकफुट पर है।
आवेश खान ने तोड़ी विदर्भ की कमर
बता दें कि इस मैच में पहली पारी में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए आवेश खान ने विदर्भ के खिलाफ 22 ओवर में केवल 38 रन देकर 7 विकेट झटके. इस दौरान 5 विकेट तो उन्होंने 11 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर झटक लिए थे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट की एक इनिंग में ये आवेश का दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। इसके बाद वे दूसरी पारी में भी नहीं रुके और अब तक 3 विकेट झटक लिए हैं। आवेश खान अभी भी गेंदबाजी कर रहे हैं और वे इस आंकड़े को और भी आगे बढ़ा सकते हैं।
और पढ़िए – ‘कैच हो तो ऐसा’ Chris Jordan ने हवा में चीते की तरह लगाई छलांग, एक हाथ से पकड़ी बॉल, देखें वीडियो
मध्यप्रदेश मजबूत स्थिति में
वहीं इस मैच की बात करें तो मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 309 रन बनाए जिसके जवाब में आवेश खान की दमदार गेंदबाजी के चलते विदर्भ सिर्फ 160 रन ही बना सकी। वहीं दूसरी पारी मध्यप्रदेश ने 257 रनों पर घोषित कर दी और विदर्भ को जीतने के लिए 407 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए विदर्भ ने अभी तक 99 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
12 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines