Ranji Trophy 2022-23: भारतीय क्रिकेट के घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आगाज आज से हो गया है। पहले ही दिन Elite Group D के तहत पंजाब और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, जो उल्टा पड़ता दिख रहा है, क्योंकि पंजाब एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
पंजाब के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन ने शतकीय पारी खेली। अभिषेक शर्मा 100 रन बनाकर आउट हो गए हैं, जबकि Prabhsimran Singh 153 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वह आज पूरे फॉर्म में दिख रहे हैं और एक से बढ़कर एक शॉट खेल रहे हैं। अब तक वह 23 चौके और 1 छक्का ठोक चुके हैं। वह इस मैच में दोहरा शतक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: सेमीफाइनल में गरमाएगी गोल्डन बूट की जंग, मेसी, एम्बापे समेत ये खिलाड़ी रेस में शामिल
पंजाब की कप्तानी मनदीप सिंह कर रहे हैं, जबकि चंडीगढ़ की कमान मनन बोहरा के हाथों में है। पहले दिन के तीसरे सेशन का खेल चल रहा है।
कुल 38 टीमें Ranji Trophy 2022-23 में उतर रहीं
आपको बता दें कि Ranji Trophy 2022-23 के इस सीजन में कुल 38 टीमें उतर रही हैं। इन सभी टीमों को 2 कैटेगरी में बांटा गया है, एलीट और प्लेट। एलीट कैटेगरी में 8-8 टीमों के 4 ग्रुप बनाए गए हैं, जबकि प्लेट ग्रुप में 6 टीमों को जगह दी गई है।
पंजाब प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, अनमोल मल्होत्रा (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह (कप्तान), बलतेज सिंह, मयंक मारकंडे, नमन धीर, संवीर सिंह, सिद्धार्थ कौल, विनय चौधरी
चंडीगढ़ की प्लेइंग 11
मनन वोहरा (कप्तान), अंकित कौशिक, अरिजीत पन्नू (विकेटकीपर), अर्सलान खान, भागमेंद्र लाठेर, गौरव पुरी, गुरिंदर सिंह, जगजीत सिंह, कुणाल महाजन, रोहित ढांडा, संदीप शर्मा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
43 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines