---विज्ञापन---

49 चौके…4 छक्के: तूफानी ओपनर ने ठोक डाले 379 रन, खटखटाया Team india का दरवाजा

Ranji Trophy 2022-23: टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का बल्ला घरेलू क्रिकेट में आग उगल रहा है। उन्होंने रणजी ट्राफी में असम के खिलाफ तिपल सेंचुरी ठोक डाली। पृथ्वी ने असम के गेंदबाजों को जमकर पीटा और 379 रन बना डाले। अपनी इस शानदार पारी में शॉ ने 49 चौके […]

Ranji Trophy 2022-23: टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का बल्ला घरेलू क्रिकेट में आग उगल रहा है। उन्होंने रणजी ट्राफी में असम के खिलाफ तिपल सेंचुरी ठोक डाली। पृथ्वी ने असम के गेंदबाजों को जमकर पीटा और 379 रन बना डाले। अपनी इस शानदार पारी में शॉ ने 49 चौके और 4 छक्के भी ठोके।

महज 326 गेंद में पूरा किया तिहरा शतक

इस मैच में पृथ्वी शॉ ने 107 गेंद में शतक, 235 गेंद में दोहरा शतक और 326 गेंद में तिहरा शतक पूरा किया।

---विज्ञापन---

400 रन बनाने से चूके पृथ्वी शॉ

दरअसल, पृथ्वी शॉ मुंबई की टीम से ओपनिंग करने उतरे थे। उन्होंने दो दिन से कम समय के खेल में ही तिहरा शतक ठोक डाला। वह चौहरा शतक लगाने से 21 रन से चूक गए। पृथ्वी शॉ 400 रन के ऐतिहासिक आंकड़े से चूक गए हैं, उन्हें असम के रियान पराग ने LBW आउट किया।

और पढ़िए 22 साल के उमरान मलिक ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड, इस गेंदबाज गेंदबाज के नाम था यह मुकाम 

---विज्ञापन---

मुंबई बनाम असम मैच

अगर मैच की बात करें तो मुकाबला गुवाहाटी के अमीनगांव क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने पहली पारी में दूसरे दिन के दूसरे सेशन तक 3 विकेट खोकर 608 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ ने 379 रन बनाए, वहीं अजिंक्य रहाणे 139 रन बनाकर खेल रहे हैं। अजिंक्य रहाणे का साथ सरफराज खान 2 रन बनाकर दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िएखतरनाक गेंद पर ‘चित’ हो गया 37 साल का बल्लेबाज, गेंद ने उखाड़ फेंका स्टंप

पृथ्वी शॉ ने बनाया ये रिकॉर्ड

असम के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ ने कमाल का रिकॉर्ड बनाया है। वह रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक, विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रणजी के करियर में अपना हाईस्कोर भी बनाया है।

---विज्ञापन---

पृथ्वी ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2021 में खेला था

पृथ्वी शॉ ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ (टी20 इंटरनेशनल) खेला था। वह मैच टी20 फॉर्मेट में पृथ्वी शॉ का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी था।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 11, 2023 12:28 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola