Babar Azam: पाकिस्तान टीम के कप्तान इन दिनों श्रीलंका में खेले जा रहा ‘लंका प्रीमियर लीग’ में कमाल कर रहे हैं। 7 अगस्त को कोलंबो की टीम के लिए बाबर आजम ने गाले टाइटंस के खिलाफ तूफानी शतक ठोका और 59 बॉल पर 104 रन बनाए। बाबर के इस शतक से क्रिकेट फैंस के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा भी गदगद हुए। उन्हें बाबर की ये पारी इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने बाबर से शादी रचाने की बात ऑन एयर कह डाली।
मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं- रमीज राजा
रमीज राजा लंका प्रीमियर लीग में कॉमेंट्री कर रहे हैं। सोमवार को इस लीग का 10वां मुकाबला गाले टाइटंस और कोलंबा स्ट्राइकर्स के बीच खेला जा रहा था। इस मैच में बाबर ने तूफानी शतक ठोका। जिसे देख रमीज राजा ने उनकी जमकर तारीफ की। लाइव कॉमेंट्री में रमीज राजा ने कहा ‘ बाबर आजम के अंदर क्लास है, वह बेहद शांत स्वभाव के हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और मैं उनसे शादी करना चाहता हूं।’ रमीज की आवाज वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
https://twitter.com/_FaridKhan/status/1688817624837222400?s=20
बाबर आजम के फैन हैं रमीज राजा
रमीज राजा ने यह बात मजाक में कही थी, क्योंकि वह पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम के फैन हैं। जब रमीज राजा पीसीबी के चेयरमैन थे तब उन्होंने बाबर आजम की कप्तानी का सपोर्ट किया था।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो गाले टाइटंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 188 रन बनाए थे। टीम के लिए टिम साइफर्ट ने 54 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शेवोन डेनियल ने 49 रनों का योगदान दिया था। 189 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए कोलंबो की टीम ने 19.5 ओवर में टारगेट चेस कर लिया था।
बाबर के बल्ले से निकले 8 चौके 5 छक्के
कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए बाबर आजम ने 104 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। बाबर आजम का टी20 में यह ओवरआल दसवां शतक था। उन्होंने गाले टाइटंस के खिलाफ 59 गेंदों पर 18 चौके और 5 छक्के लगाए।
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines