Rajasthan Royals

IPL 2026 Retention: बदल गई राजस्थान रॉयल्स की टीम! 7 प्लेयर्स हुए रिलीज, देखिए पूरी लिस्ट

Rajasthan Royals IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है. राजस्थान ने श्रीलंका के दो धाकड़ स्पिनर्स वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षणा को रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही टीम ने जोफ्रा आर्चर, वैभव सूर्यवंशी, हेटमायर, यशस्वी को रिटेन किया है.

Rajasthan Royals IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 की रिटेंशन लिस्ट जारी हो गई है. राजस्थान रॉयल्स ने अपनी लगभग पूरी टीम बदल डाली है. संजू सैमसन की जगह पर राजस्थान ने ट्रेड करते हुए रविंद्र जडेजा और सैम करन को अपनी टीम से जोड़ा है. हालांकि, राजस्थान ने वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा को रिलीज करते हुए हर किसी को चौंका दिया.

विज्ञापन

राजस्थान ने फजहल फारूकी और आकाश मधवाल को भी रिटेन नहीं करने का फैसला किया है. स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय को भी राजस्थान ने जाने दिया है. राजस्थान ने नीतीश राणा को भी रिलीज कर दिया है. राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरैल, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा को रिटेन करने का फैसला किया है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ