Sanju Samson: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. फ्रेंचाइजी पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर थी. सिर्फ रन रेट बेहतर होने के कारण वो चेन्नई सुपर किंग्स से आगे रही. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं. अब संजू सैमसन भी आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते हैं. जिसके कारण ही भारतीय विकेटकीपर के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है.
संजू सैमसन के लिए एक और बुरी खबर
टी20आई फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन करने के बाद भी संजू सैमसन से सलामी बल्लेबाजी की पोजीशन छिन गई. अब वो टी20 टीम में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं. जहां पर उनको बहुत ज्यादा समय बल्लेबाजी करने का नहीं मिल रहा है. अब फैंस के लिए एक और बुरी खबर आई है. क्रिकबज की नई रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सैमसन को राजस्थान रॉयल्स की टीम रिलीज कर सकती है. हालांकि रिलीज करने के पहले सैमसन को ट्रेड करने की भी खबरें चल रही हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 में सैमसन किसी नई टीम के साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की इस खिलाड़ी पर नजर है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: Rohit Sharma ने जड़ा ऐसा गगनचुंबी छक्का, अपनी ही कार का तोड़ दिया शीशा
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रणजी टीम में मिला मौका
केरल क्रिकेट टीम का रणजी ट्रॉफी 2025 के लिए ऐलान हो गया है. जिसमें संजू सैमसन को खेलने का मौका मिला है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले संजू 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. जहां पर बड़ी पारी खेलकर संजू अपना आत्मविश्वास वापस पाना चाहेंगे. बता दें कि फैंस को ये मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स पर देखने को मिलने वाला है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टी20 मैच 29 अक्टूबर से खेला जाएगा. जहां पर सैमसन पहले मुकाबले से ही खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों का काम तमाम करेगी CSK? पिछले सीजन कटाई थी नाक
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines