Rajasthan Lady Suryakumar Yadav: भारत में अब महिला आईपीएल भी खेला जाएगा। इसके लिए सोमवार को खिलाड़ियों पर करोड़ों की बारिश हुई। नीलामी में स्मृति मंधाना 3 करोड़ 40 लाख के साथ सबसे महंगी प्लेयर बनीं। हमारे देश में अब महिलाएं भी क्रिकेट में धमाल मचा रही हैं। इस बीच राजस्थान (Rajasthan) की एक 14 साल की बच्ची का वीडियो सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की आगे बढ़कर चौके-छक्कों की बारिश कर रही है। इस लड़की कई यूजर्स ने सूर्यकुमार यादव कहना शुरू कर दिया है। वीडियो में वह टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्या जैसे शॉट्स खेल रही है।
राजस्थान के शेरपुरा कानासर गांव की लड़की का वीडियो वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़की राजस्थान के बाड़मेर से आती है। उनके गांव का नाम शेरपुरा कानासर है। दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार, आठवीं वीं क्लास में पढ़ने वाली मूमल के पिता किसान हैं और उसके घर की हालात काफी खराब है। मूलभूत सुविधाओं के आभाव में मूमल का क्रिकेट के प्रति जुनून देखते ही बनता है। उसके घर की हालत खराब है और इस कारण बकरियां भी चराती है।
स्कूल टीचर कराते हैं मूमल को प्रैक्टिस
मूमल के पास तूफानी बल्लेबाजी करने की जरबदस्त कला है। उसे क्रिकेट की बारिकियां नहीं पता, लेकिन उसके शॉट्स किसी तूफानी बल्लेबाज से कम नहीं लगते। बताया जाता है कि इस लड़की को स्कूल के ही टीचर रोशन खान मूमल को कोचिंग देते हैं। वह रोज तीन से चार घंटे प्रैक्टिस कराते हैं।
सूर्या की फैन है मूमल
मूमल ने बताया, ‘मैं टीम इंडिया के सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देखती हूं। उनको देखकर लंबे-लंबे शॉट लगाने की कोशिश करती हूं। रोजाना तीन-चार घंटे खलेती हूं। हमें रोशन भाई प्रैक्टिस करवाते हैं। ग्रामीण ओलंपिक में ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक खेले हैं।’
और पढ़िए –Valentine day पर क्या पृथ्वी शॉ ने कर ली शादी ?, पहले इकरार फिर इनकार, जानिए
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मूमल की खतरनाक बल्लेबाजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। जिसे देख हर कोई उसका फैन हो गया है। सोशल मीडिया पर उसकी काबिलियत को काफी सराहा जा रहा है। लोग इसे लेडी सूर्यकुमार यादव बता रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
33 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
59 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines