Rahul Dravid: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 में 3-0 से घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज हार गई. जिसके बाद साल 2025 में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत को 2-0 से टेस्ट सीरीज हरा दिया. इन दोनों सीरीज हार के साथ ही घरेलू मैदान पर भारत की बादशाहत भी खत्म हो गई. सभी फैंस इस हार से बहुत ज्यादा नाराज हैं. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में शर्मनाक प्रदर्शन के पीछे का कारण बताया है. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि कैसे किस्मत बदल सकती है.
राहुल द्रविड़ ने बताया क्यों हो रही गलती
गौतम गंभीर जब से टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तभी से ही टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है. खासकर घरेलू मैदानों पर तो टीम इंडिया ने शर्मनाक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनानी मुश्किल हो रही है.
बेंगलुरु के एक इवेंट में द्रविड़ ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा, ‘एक कोच के रूप में जो बात मुझे समझ आई कि जो खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट खेलते हैं वे एक फॉर्मेट से दूसरे में लगातार सक्रिय रहते हैं. ऐसा देखा गया है कि हमारे पास टेस्ट मैच से पहले सिर्फ 3 से 4 दिन का समय रहता है और तब हम टेस्ट की प्रैक्टिस शुरू करते हैं. फिर पलटकर देखने पर लगता है कि इन खिलाड़ियों ने इससे पहले आखिरी बार 4 या 5 महीने पहले लाल गेंद का सामना किया था. यह एक चुनौती है. टेस्ट मैच में स्पिन लेती पिच या सीम वाली पिच पर घंटों तक खेलना आसान नहीं होता है. इसके लिए काबिलियत चाहिए होती है.’
ये भी पढ़ें: Pak U19 vs NZ U19: कौन हैं पाकिस्तान के युवा स्टार अब्दुल सुभान? टीम इंडिया के लिए बन सकता है बड़ा खतरा
शुभमन गिल से सहमत हैं द्रविड़
कप्तान शुभमन गिल ने कुछ समय पहले बीसीसीआई से टेस्ट सीरीज से पहले खास तैयारी की मांग की थी. जिससे अब राहुल द्रविड़ भी सहमत नजर आ रहे हैं. जिसके बारे में उन्होंने इवेंट में कहा, ‘मेरी पीढ़ी में सिर्फ 2 ही फॉर्मेट हुआ करते थे. तब फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं था. उस समय टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी के लिए 1 महीना मिल जाता था. मैं लाल गेंद खेल सकता था और अपनी क्षमता बढ़ा सकता था. अब लाल गेंद क्रिकेट में यह मुश्किल हो गई कि सभी तीनों फॉर्मेट खेलने वाले हमारे खिलाड़ियों के पास प्रैक्टिस का वक्त तक नहीं होता है. शुभमन ने इस तरफ ध्यान खींचा है.’
ये भी पढ़ें: पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने नशे में ढाया रफ्तार का कहर, गुजरात में 3 कारों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
22 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
45 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines