Cooch Behar Trophy: देश में इन दिनों कूच बेहार ट्रॉफी का रोमांच अपने चरम पर है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ भी शिरकत कर रहे हैं। समित का टूर्नामेंट में धमाल भी देखने को मिल रहा है। यहां उन्होंने एक मुकाबले में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 98 रन ठोक दिए हैं। युवा बल्लेबाज के पास इस मुकाबले में शतक जड़ने का भी सुनहरा मौका था, लेकिन वह महज दो रन से चूक गए। हालांकि, उनकी इस उम्दा पारी की चारो तरफ जमकर सराहना हो रही है।
कूच बेहार ट्रॉफी में समित द्रविड़ कर्नाटक की टीम का हिस्सा हैं। कर्नाटक का एक मुकाबला हाल ही में जम्मू कश्मीर के साथ खेला गया है। इस मुकाबले में उन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 159 गेंदों का सामना किया। इस बीच 13 चौके की मदद से 98 रन की आतिशी पारी खेलने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- शिखर धवन ने किया खुलासा, बताया IPL 2024 के लिए अपना प्लान
बात करें इस मुकाबले के बारे में तो जम्मू कश्मीर की टीम पहली पारी में 170 रन बनाने में कामयाब हुई थी। जवाब में कर्नाटक की टीम अपनी पहली पारी समित की उम्दा बल्लेबाजी के बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 480 रन पर घोषित कर दी।
वहीं दूसरी पारी में भी कश्मीर के बल्लेबाजों के हालात खराब रहे। हाल यह रहा कि पूरी टीम 180 रन पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार कर्नाटक की टीम इस मुकाबले को पारी और 130 रन से अपने नाम करने में कामयाब रही।
बता दें जल्द ही अंडर-19 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेले जाने वाला है। अगर समित ऐसे ही बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब वह ब्लू टीम के लिए भी शिरकत करते हुए नजर आएंगे। समित को मध्यक्रम में पारी संवारने का गुण अन्य युवाओं से आगे ले जाता है।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines