ODI World Cup 2023: इन दिनों भारतीय टीम विश्व कप में व्यस्त है टीम के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विश्व कप के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। वहीं इसको लेकर टीम इंडिया के कोच को बदला जा सकता है। राहुल द्रविड़ का विश्व कप के बाद बीसीसीआई से अनुबंध खत्म हो जाएगा। जिसके बाद नए कोच की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राहुल द्रविड़ के बाद कोच के पद के लिए स्टार दिग्गज पूर्व खिलाड़ी का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है।
वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के नए कोच!
राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बनने की रेस में पूर्व भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे पहले आता है। फिलहाल वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख है। राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में देखा जा चुका है। एक-दो सीरीज में लक्ष्मण टीम इंडिया के कोच का पद संभाल चुकें हैं।
आपकों बता दें, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पास विकल्प होगा कि वह इस पूर्व भारतीय कप्तान से पुन: आवेदन का आग्रह करे क्योंकि बीसीसीआई के नियमों के अनुसार इस पद के लिए पुन: आवेदन मंगवाने होंगे। हालांकि ये बाद की बात है कि, क्या राहुल द्रविड पुन: टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन करेंगे।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: विराट कोहली बनने चले गेंदबाज! नेट्स पर की जमकर गेंदबाजी..तस्वीरें आई सामने
बीसीसीआई सूत्र ने दी जानकारी
बीसीसीआई के एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, “जब-जब राहुल द्रविड़ छुट्टी पर रहे हैं तब-तब वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया के कोच पद को संभाला है। कोच पद के लिए नए आवेदन में वीवीएस लक्ष्मण काफी मजबूत दांवेदार है। क्योंकि लक्ष्मण एनसीए के प्रमुख है और उनको कोचिंग का भी अच्छा अनुभव है तो इस पद के लिए सबसे मजबूत दावंदार उनको ही माना जा रहा है।”
द्रविड़ आईपीएल के नए सीजन में करेंगे वापसी
अगर राहुल द्रविड़ विश्व कप के बाद कोच पद छोड़ देते है तो वे आईपीएल सीजन 17 में वापसी कर सकते हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स टीमों को कोचिंग दे सकते हैं। बता दें, रवि शास्त्री के कोच पद छोड़ने के बाद राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया कोच बनाया गया था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
6 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
7 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
8 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
9 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
9 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
9 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
10 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
10 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
11 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines