Rahul Chaudhary Hattrick: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में न्यू दिल्ली टाइगर्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच रोमांच से भरा मुकाबला खेला गया। मैच के आखिरी ओवर में न्यू दिल्ली टाइगर्स के गेंदबाज ने 3 गेंदों में तीन विकेट झटकते हुए हैट्रिक पूरी की। इस हैट्रिक के बाद टीम को अपनी जीत पक्की लगने लगी और मैदान पर जश्न जैसा माहौल हो गया। हालांकि, अगली दो गेंदों में ही मैच का पूरा रुख पलट गया। जो गेंदबाज मैच में हीरो बनता हुआ दिखाई दे रहा था वो अचानक से विलेन बन गया।
आखिरी ओवर में हुई रोमांच की हदें पार
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रनों की दरकार थी। न्यू दिल्ली टाइगर्स के कप्तान ने मैच में महंगे साबित होने के बावजूद गेंदबाज राहुल चौधरी पर भरोसा दिखाया। राहुल के हाथ से निकली पहली ही गेंद पर सेट बल्लेबाज अनमोल गच्चा खा गए और उनकी 79 रनों की पारी का अंत हो गया। अगली बॉल पर राहुल ने सुमित माथुर को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी।
राहुल अब हैट्रिक पर थे और सारे फील्डर्स को अंदर बुला लिया गया। ओवर की तीसरी गेंद को बल्लेबाज गुलजर सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे और राहुल की हैट्रिक पूरी हो गई। टीम ने जश्न मनाना शुरू कर दिया और हर कोई न्यू दिल्ली टाइगर्स की जीत पक्की मानने लगा। हालांकि, अगली दो गेंदों में फिर से कहानी पूरी तरह से पलट गई और राहुल चौधरी हीरो बनते-बनते विलेन बन गए।
हीरो बनते-बनते विलेन बन गए राहुल
ओवर की चौथी गेंद राहुल ने वाइड तो फेंकी ही इसके साथ ही वह बॉल बाउंड्री लाइन के पार भी चली गई। यानी कोई बॉल डाले ही उन्होंने 5 रन दे दिए। अगली बॉल पर बल्लेबाज दो रन लेने में सफल रहा। मैच रोमांचक हो गया था। राहुल ने ओवर की पांचवीं गेंद डाली, जिसे बल्लेबाज अभिषेक ने सीधा दर्शकों के बीच में पहुंचा दिया।
इस तरह से साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम हारे हुए मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही। वहीं, राहुल जीत के नायक बनने की जगह विलेन बनकर रह गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 196 रन लगाए थे। 197 रनों के लक्ष्य को साउथ दिल्ली की टीम एक गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट खोकर हासिल करने में सफल रही।
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
4 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines