Rahul Chahar: भारतीय टीम के लेग स्पिनर राहुल चाहर का इंग्लैंड में जलवा देखने को मिल रहा है. उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया है. मौजूदा समय में काउंटी में एसेक्स और सरे टीम के बीच मुकाबला चल रहा है. सरे से खेलते हुए चाहर ने छह विकेट लेकर बवाल मचा दिया है. चाहर को हाल ही में सरे ने साइन किया है. वो इस टीम के लिए आठ मुकाबले खेलने वाले हैं. अगस्त की शुरुआत में राहल को लेकर ऑफिशियल ऐलान किया गया था.
राहुल चाहर की बढ़िया गेंदबाजी
सरे टीम के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया. पहले खेलते हुए टीम सिर्फ 183 रनों पर ऑलआउट हो गई. एसेक्स की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. मिडिल-ऑर्डर के बल्लेबाजों ने प्रभावित किया. सरे की तरफ से राहुल चाहर ने छह विकेट लिए और अपनी टीम की वापसी कराई. राहुल ने 22 ओवर कराए और 80 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की.
ये भी पढ़ें- जो रूट ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग को पछाड़ बने टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
आपको बता दें कि राहुल ने फर्स्ट क्लास करियर में नौ बार पांच विकेट हॉल लिए हैं. एसेक्स ने पहली पारी में 279 रन बनाकर 96 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. एसेक्स की तरफ से डीन एल्गर ने 113 रन की शानदार इनिंग खेली. सरे के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कमाल नहीं दिखा पाए. टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 51 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए. सरे के ऊपर अब हार का खतरा मंडरा रहा है.
कैसा रहा है राहुल चाहर का करियर?
राहुल चाहर ने टीम इंडिया के लिए अंतिम मैच पांच साल पहले खेला था. इसके बाद से वो टीम में वापसी नहीं कर पाए. राहुल IPL और घरेलू क्रिकेट में लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए 1 वनडे और तीन टी20 मैच खेले हैं. उनके नाम वनडे में तीन और टी20 में 7 विकेट हैं. राहुल ने IPL में अभी तक 80 मैचों में 75 विकेट लिए हैं. मौजूदा समय में वो तगड़ी गेंदबाजी कर टीम इंडिया में वापसी का रास्ता ढूंढ रहे हैं.
युजवेंद्र चहल और साईं किशोर ने भी दिखाया दम
युजवेंद्र चहल और साई किशोर भी काउंटी चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखा रहे हैं. चहल ने अभी तक अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है. साई किशोर ने ग्लॉस्टरशर और डरहम के बीच खेले जा रहे मैच में दो बड़े विकेट अपने नाम किए. उन्होंने बेन स्टोक्स को अपनी गुगली में फंसाकर बोल्ड किया. वहीं चहल ने नॉर्थम्पटनशर की तरफ से खेलते हुए 19 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें: 6 छक्के और 1 चौका… 38 की उम्र में सुनील नरेन ने बल्ले से मचाया कोहराम, तूफानी फिफ्टी ठोक टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 mins agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
46 mins agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
2 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
2 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
2 hrs agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
3 hrs ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
3 hrs agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
3 hrs agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines