भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जसप्रीत बुमराह ने भारत की ओर से पहला ओवर फेंका और उन्होंने बड़ी मछली जाल में फंसाई. उन्होंने सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट लिया. इसी के साथ गुरबाज का नाम अनचाही लिस्ट में शामिल हो गया.
गुरबाज के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड
सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे गुरबाज 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. गुरबाज अब टी-20आई में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वह 11वीं बार डक पर आउट हुए. इस लिस्ट में पहला नाम आयरलैंड के खिलाड़ी पॉल स्टार्लिंग का है. वह टी-20 में 14 बार बतौर ओपन 0 पर आउट हुए हैं.
रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक भी इस लिस्ट में शामिल हैं. दोनों खिलाड़ी टी-20 में बतौर ओपनर 10-10 बार डक पर आउट हुए हैं. वहीं तिलकरत्ने दिलशान और सौम्य सरकार भी 9-9 बार डक पर आउट हुए हैं. इसके अलावा पाथुम निसांका 8 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी ( फुल मेंबर टीम)
14 पॉल स्टर्लिंग
11 रहमानुल्लाह गुरबाज *
10 रोहित शर्मा/ क्विंटन डी कॉक
9 टी दिलशान/ सौम्या सरकार
8 पथुम निस्संका
जसप्रीत बुमराह ने हासिल किया बड़ा मुकाम
जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. वह टी-20 में 350 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए. सबसे ज्यादा टी-20 विकेट युजवेंद्र चहल के नाम है. उन्होंने 396 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके नाम 353 टी-20 विकेट दर्ज हैं. जसप्रीत बुमराह अब 350 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं. चौथे नंबर पर पीयूष चावला हैं. उन्होंने 329 विकेट चटकाए हैं. वहीं, आर अश्विन 322 विकेट के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
युजवेंद्र चहल – 396 विकेट
भुवनेश्वर कुमार – 353 विकेट
जसप्रीत बुमराह – 350 विकेट
पीयूष चावला – 329 विकेट
रविचंद्रन अश्विन – 322 विकेट
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
28 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
53 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
54 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines