ODI World Cup 2023 NZ vs PAK: वनडे विश्व कप में रचिन रवींद्र का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। रचिन का ये पहला विश्व कप है और अपने डेब्यू विश्व कप में ही रचिन एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आज फिर से रचिन के बल्ले से शतक देखने को मिला है। टूर्नामेंट में ये उनका तीसरा शतक है। इस शतक के साथ ही रचिन ने एक खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। जो आजतक न्यूजीलैंड को कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया वो रचिन ने अपने पहले ही विश्व कप में करके दिखा दिया है।
रचिन ने हासिल की ये खास उपलब्धि
बता दें, विश्व कप 2023 में अभी तक रचिन रवींद्र तीन शतक लगा चुके हैं। ये उनका तीसरा शतक था। इसके साथ रचिन विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले कीली बल्लेबाज बन गए हैं। 48 साल से कीवी टीम का कोई भी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाया था। अभी तक रचिन का ये विश्व कप काफी शानदार रहा है। वो अपनी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया की पहले बल्लेबाजी, कंगारू टीम ने किया बड़ा बदलाव, देखें Playing 11
1. रचिन रवींद्र (3 शतक साल 2023)
2. ग्लेन टर्नर (2 शतक साल 1975)
3. केन विलियमसन (2 शतक साल 2019)
4. मार्टिन गुप्टिल (2 शतक साल 2015)
बात दें, पाकिस्तान के खिलाफ रचिन रवींद्र शानदार लय में दिखाई दिए और शुरुआत से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हावी रहें। मैच में रचिन ने 94 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रचिन ने 15 चौके और एक शानदार छक्का जड़ा। इस विश्व कप में रचिन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम अब 7 मैचों में 415 रन हो गए है।
संबंधित खबरें
तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
36 mins agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
2 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
2 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
5 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
6 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
14 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
15 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines