ODI World Cup 2019: भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने अपनी किताब ‘कोचिंग बियॉन्ड, माय डेज विद द इंदियन क्रिकेट टीम’ में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साल 2019 में खेले गए वनडे विश्वकप में मिली हार की सबसे बड़ी वजह बताई है। उन्होंने स्वीकार किया है कि 2019 में इंग्लैंड में खेले गए 50 ओवर का विश्वकप एक बड़ी गलती के जरिए गंवाया था।
टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच ने अपनी किताब में खुलासा करते हुए बताया है कि ‘उस विश्वकप में भारत ने नंबर 4 बल्लेबाज को छोड़कर बाकी सभी जगह चीजों पर बढ़िया काम किया था। वर्ल्ड कप के बीच में टीम इंडिया ने चौथे नंबर पर अलग-अलग खिलाड़ियों को आजमाया, जो टीम पर भारी पड़ा, जिससे बचा जा सकता था।
और पढ़िए – Shikha ने किया Beth Mooney का शिकार, शानदार कैच लपक शैफाली ने दिखाया एग्रेशन
मैं नंबर 4 की स्थिति का जिक्र कर रहा हूं- आर श्रीधर
आर श्रीधर ने अपनी किताब में लिखा कि “हमने जो निर्णय लिए उनमें से कई ने वांछित परिणाम नहीं दिया, हालांकि सबसे बड़ी गलती कुछ ऐसी थी जो समय के दबाव की कमी के बावजूद हुई। मैं निश्चित रूप से 2019 विश्व कप के लिए नंबर 4 की स्थिति का जिक्र कर रहा हूं।” हालांकि हमारे पास 2015 से पूरे चार साल थे और किसी को उस निर्णायक स्थान पर बसाना था।
आर श्रीधर ने स्वीकारी ये गलती
आर श्रीधर ने अपनी किताब में बताया कि ‘वनडे में नंबर चार पर खेलने वाले प्लेयर से उम्मीद की जाती है कि वह सलामी बल्लेबाजों की तरह बैटिंग करे। अंतिम अच्छा फिनिश भी करे। यह कौशल हर किसी में नहीं होता। दुर्भाग्य से, हमने किसी भी खिलाड़ी को इस नंबर पर सेट होने नहीं दिया, क्योंकि हम तुरंत रिजल्ट चाहते थे। इसलिए अगर कोई खिलाड़ी दो या फिर तीन मैचों में फेल होता तो हम अगले खिलाड़ी पर चले जाते थे। इसे लेकर मेरे पास वास्तव में कोई बहाना नहीं है। यह एक ऐसी गलती थी, जिसे काफी हद तक रोका जा सकता था।
नंबर चार के लिए आजमाए थे 10 बल्लेबाज
आर श्रीधर ने बताया कि ‘अगस्त-सितंबर 2017 में श्रीलंका के दौरे और जून 2019 में विश्व कप अभियान की शुरुआत के बीच टीम इंडिया ने 49 मैचों में नंबर चार के लिए 10 अलग-अलग बल्लेबाजों को आजमाया था, जबकि विश्व कप से ठीक पहले एशिया कप और न्यूजीलैंड दौरे पर सभी मैच खेलने वाले अंबाती रायुडू को आश्चर्यजनक रूप से विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह ऑलराउंडर विजय शंकर को टीम में रखा गया।
और पढ़िए – मैग लैनिंग ने लास्ट बॉल पर जड़ा तूफानी छक्का, देखें वीडियो
यहां हो गई थी देर
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए पदोन्नत किया गया, जबकि शंकर नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन 4 मैचों के बाद, तमिलनाडु के ऑलराउंडर के पैर में चोट लग गई और उनकी जगह ऋषभ पंत को ले लिया गया, लेकिन दुर्भाग्य से तब तक देर हो चुकी थी।
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारी थी टीम इंडिया
आपको बता दें कि साल 2019 में इंग्लैंड में वनडे विश्वकप खेला गया था। जिसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल जीता था। ओएन मॉर्गन की कप्तानी में इंग्लिश टीम विजयी बनी थी। इस विश्वकप में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में मात दी थी। भारत यह मुकाबला 18 रन से हारकर वर्ल्डकप से बाहर हो गई थी। उस मैच में रोहित, राहुल और विराट कोहली 1.1.1 रन बनाकर आउट हुए थे।
आर श्रीधर ने रोहित-द्रविड़ से है खास उम्मीद
आगामी विश्वकप को लेकर आर श्रीधर कहते हैं कि टीम इंडिया में नंबर चार के मसले को विछले वर्ल्ड कप का सहयोगी स्टाफ अच्छी तरह से नहीं संभाल सका, लेकिन राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के तहत मौजूदा शासन निश्चित रूप से इससे बेहतर तरीके से निपटेगा।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
17 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
20 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
45 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
46 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines