R Ashwin Total IPL Earning: आर अश्विन ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास का ऐलान कर दिया। 18 साल से वो लीग खेल रहे थे लेकिन अब उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। IPL 2025 में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे और यह उनका आखिरी सीजन साबित हुआ। अश्विन ने इतने सालों में IPL से करोड़ों की कमाई की है और कुल राशि जानकर आपके होश जरूर उड़ जाएंगे।
IPL से आर अश्विन की कितनी रही है कमाई?
आर अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू 2009 में किया था। हालांकि, 2008 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने साइन कर लिया था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL खेला है। इसी बीच उन्होंने करोड़ों रूपये कमाए हैं। पिछले साल उन्हें अपने IPL करियर में एक सीजन के सबसे ज्यादा पैसे मिले। CSK ने उन्हें 9.75 करोड़ रूपये में अपने साथ जोड़ था। नीचे उनकी IPL की हर साल की सैलरी दी गई है।
- 2008 – 12 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
- 2009 – 12 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
- 2010 – 12 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
- 2011 – 3 करोड़ 91 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
- 2012 – 3 करोड़ 91 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
- 2013 – 3 करोड़ 91 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
- 2014 – 7 करोड़ 50 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
- 2015 – 7 करोड़ 50 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
- 2016 – 7 करोड़ 50 लाख रूपये (राइजिंग पुणे सुपरजायंट)
- 2017 – 7 करोड़ 50 लाख रूपये (राइजिंग पुणे सुपरजायंट)
- 2018 – 7 करोड़ 60 लाख रूपये (पंजाब किंग्स)
- 2019 – 7 करोड़ 60 लाख रूपये (पंजाब किंग्स)
- 2020 – 7 करोड़ 60 लाख रूपये (दिल्ली कैपिटल्स)
- 2021 – 7 करोड़ 60 लाख रूपये (दिल्ली कैपिटल्स)
- 2022 – 5 करोड़ रूपये (राजस्थान रॉयल्स)
- 2023 – 5 करोड़ रूपये (राजस्थान रॉयल्स)
- 2024 – 5 करोड़ रूपये (राजस्थान रॉयल्स)
- 2025 – 9 करोड़ 75 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
कुल कमाई – 97 करोड़ 24 लाख रूपये
आर अश्विन का IPL में प्रदर्शन
अश्विन ने IPL में अपने 17 साल के करियर में 221 मैच खेले। उन्होंने 187 विकेट झटके और उनका औसत 30.22 का रहा। अश्विन ने 7.20 की शानदार इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और सिर्फ एक बार 4 विकेट हॉल लिया है। बल्ले से अश्विन ने 98 पारियों में 833 रन जड़े हैं और वो 34 बार नाबाद रहे हैं। उनके नाम IPL में एक अर्धशतक भी है।
ये भी पढ़ें:- IPL से आर अश्विन ने आखिर क्यों ले लिया रिटायरमेंट? ये हैं 3 सबसे बड़ी वजह
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
39 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines