IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. अब तक सीरीज में 3 मैच खेले गए हैं और तीनों ही मैच में संजू सैमसन को मौका मिला है. हालांकि वह अब तक केवल एक ही मैच में अर्धशतकीय पारी खेल पाए हैं. चौथे टी-20 मैच से पहले आर अश्विन ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि संजू, वैभव को लेकर बड़ा कदम उठा रहे हैं.
वैभव को लेकर ये कदम उठा रहे हैं संजू सैमसन
आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि संजू इस समय वैभव को टीम से बाहर रखने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन कर रहा है. बदकिस्मती है लेकिन वैभव को मौका मिलना मुश्किल है. जिंदगी में ऐसी चीजें होती रहती हैं. दोनों के बीच ये प्रतिस्पर्धा इसलिए भी चल रही है क्योंकि भारतीय टीम और टीम मैनेजमेंट सब जानते हैं कि आप दूसरी ओर अभिषेक शर्मा को बाहर नहीं कर सकते. अभिषेक एक असाधारण खिलाड़ी है. अगर उसका बल्ला चलता है तो वह हमेशा भारत को मैच जिताता है. अभिषेक धीरे-धीरे सीखता रहेगा.
अभिषेक के बार में मैंने एक चीज गौर की है कि वह पिछले 2 या 3 महीने में मुश्किल पिचों पर रन बना रहा है. उसका ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है. अभिषेक एक शानदार खिलाड़ी हैं. मुझे वह बेहद पसंद हैं.
अभिषेक ने पिछले मैच में बरसाए रन
अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 69 रनों की धांसू पारी खेली थी. उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए.
इसपर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि अभिषेक ने पिछले 3-4 महीने में ऐसी चीजें कर दिखाई हैं, जो उनकी परिस्थिति के अनुसार ढलने की काबिलियत दिखाती है. जापान में भी बैटिंग करना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने शानदार बैटिंग की. वहीं इंदौर की मुश्किल पिच पर भी अभिषेक ने कमाल का प्रदर्शन किया.
अभिषेक लगातार भारत के लिए टी-20आई में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक भारत के लिए केवल टी-20आई में ही डेब्यू किया है. उन्होंने 65 टी-20 मैच में 32.83 की शानदार औसत के साथ 2036 रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक भारत के लिए 3 शतक के अलावा 14 अर्धशतकीय पारी खेली है. अभिषेक ने साल 2024 में भारत के लिए डेब्यू किया था. अपने 2 साल के करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं.
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
6 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines