R Ashwin On Ravindra Jadeja: संजू सैमसन के जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को ऑफ-सीजन में एक बहुत बड़ा फैसला लेना था. स्टीव स्मिथ के बाद, 5 सालों में पहली बार फ्रैंचाइजी के सामने कप्तान चुनने का काम था. आखिर में मैनेजमेंट ने रियान पराग को अपनी च्वॉइस बनाई, जिन्होंने सैमसन की गैरमौजूदगी में आईपीएल 2025 में टीम की कप्तानी अंतरिम तौर पर भी की थी.
‘जडेजा को देना चाहिए था मौका’
टीम इंडिया के पूर्व स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि राजस्थान रॉयल्स रविंद्र जडेजा के एक्सपीरिएंस का फायदा उठा सकती थी, और जल्दबाजी करने के बजाय कुछ वक्त के लिए पराग को उनका डिप्टी बना सकती थी.
‘पराग के लिए सफर मुश्किल’
अश्विन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कप्तान के तौर पर रियान पराग के सामने एक मुश्किल काम होगा. कैप्टन बनना आसान नहीं होता. आईपीएल में खेलने वाले कई युवा खिलाड़ी कप्तानी चाहते हैं. वो इसके लिए कोशिश करते हैं, इसके लिए मुकाबला करते हैं, इसके लिए पूरी जान लगा देते हैं. अगर जोफ्रा आर्चर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, अगर बिश्नोई अच्छा प्रदर्शन करते हैं, और जडेजा अपने चार ओवर और फिनिशिंग संभाल लेते हैं, तो इससे पराग का काम बहुत आसान हो जाएगा.’
यह भी पढ़ें- KKR के इस पेसर को चोट से है पुराना नाता, IPL 2023 से चल रहा है इंजरी का सिलसिला
जडेजा का ख्याल
अश्विन ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘मुझे बस उम्मीद है कि वे यशस्वी जायसवाल को भी उसी दर्जे में रखेंगे और फ्यूचर में एक लीडर के तौर पर उन पर भरोसा करेंगे. कहीं न कहीं मेरे मन में ये बात थी कि जडेजा कैप्टन बन सकते हैं. उन्हें कप्तान बनाकर शायद रियान पराग को एक या दो साल के लिए उप-कप्तान बनाया जा सकता था.’
कप्तानी का तजुर्बा
रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स (की कप्तानी IPL 2022 के उस बदनाम सीजन में की थी. हालांकि सीजन के बीच में ही एमएस धोनी को फिर से कप्तान बना दिया गया था, क्योंकि इस ऑलराउंडर ने 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत दिलाई थीं, जिसके बाद उन्हें चोट लग गई थी.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines