R Ashwin: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट का रिजल्ट तीन दिन में ही निकल आया। मैच में आर अश्विन ने शानदार बॉलिंग की। अश्विन ने दोनों पारियों में 8 कंगारू बल्लेबाजों को आउट किया। लेकिन मैच के बाद अश्विन ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अश्विन ने लिखा कि ‘अन्ना और भैया एक ही हैं’ जानिए उन्होंने यह बात क्यों कही।
अश्विन को अन्ना और भैया एक साथ बुलाया
दरअसल, मैच के दौरान स्टेडियम से किसी फैंस ने अश्विन को ‘अश्विन अन्ना भैया’ कहकर बुलाया। ऐसे में जब मैच खत्म हो गया तो अश्विन ने मजेदार अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा कि ”आज स्टेडियम में किसी ने मुझे अन्ना भैया कहा। अन्ना और भैया एक ही हैं (बड़े भाई)। मुझे मिले प्यार के लिए मैं बहुत आभारी हूं लेकिन यह एक छोटा सुधार मदद करेगा।’ बता दें कि आर अश्विन तमिलनाडू से आते हैं। जहां बड़े भैया को अन्ना कहा जाता है। ऐसे में कई लोग अश्विन को अश्विन अन्ना भी कहकर बुलाते हैं। नागपुर टेस्ट के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
और पढ़िए – इंडिया ने 2 घंटे में लिया 36 का बदला, पहले मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड
अश्विन ने शेयर किया वीडियो
खास बात यह है कि मैच के बाद अश्विन ने दो ट्वीट किए, जिसमें पहले उन्होंने अन्ना वाली बात कही। जबकि एक और दूसरा ट्वीट उन्होंने रीट्वीट किया है, जिसमें एक वीडियो शेयर किया गया है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि अश्विन ने यह वीडियो जडेजा के लिए भी टेग किया है।
और पढ़िए – Shami की बूम-बूम यॉर्कर ने नाथन लायन के उड़ाए होश, जड़ से उखड़कर नाच गया लेग स्टंप, देखें वीडियो
अश्विन ने किया शानदार प्रदर्शन
पहले टेस्ट में अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट लिए। जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट निकाले। इसके अलावा मैच में अश्विन ने 23 रनों की महतवपूर्ण पारी भी खेली। दूसरी पारी में अश्विन ने पहले ही ओवर में कंगारू बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आउट कर दिया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज संभल ही नहीं पाए और एक बाद एक विकेट गंवाते गए। जिससे भारतीय टीम ने तीसरे दिन के दूसरे सेशन में ही जीत हासिल कर ली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines