R Ashwin Advice Rohit Sharma-Virat Kohli: 2027 के वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने पर सवाल है. रोहित शर्मा अब वनडे में भारत की कप्तानी नहीं करेंगे. शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है और इससे एक चीज साफ होती है कि टीम अपने फ्यूचर पर फोकस करने का प्लान बना रही है. रोहित और विराट अब सिर्फ वनडे खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में 2027 के वर्ल्ड कप तक उनकी फॉर्म पर असर पड़ सकता है और उनकी उम्र भी बढ़ जाएगी. इसी वजह से दोनों के खेलने के चांस कम लग रहे हैं. अब उनके पूर्व साथी आर अश्विन ने बता दिया है कि विराट-रोहित को अगर अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, तो एक अहम काम करना होगा.
विराट-रोहित को करना होगा ये जरुरी काम
अपने यूट्यूब चैनल पर आर अश्विन ने रोहित-विराट को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि जब भी सिलेक्टर्स सीरीज खेलने के लिए बोलेंगे, तब-तब दोनों को उपलब्ध रहना होगा. इस तरह से वो अपनी फॉर्म बरकरार रख पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘क्या रोहित शर्मा 2027 के वर्ल्ड कप की चर्चा में हैं? ये सवाल चयनकर्ताओं और कोच से पूछा जाएगा. उनके बीच बातचीत हुई होगी और दो चीजें सामने आई होंगी. पहली, कोहली और रोहित हमारे 2027 वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा नहीं हैं. दूसरा, अगर वो हैं, तो क्या वो अपनी फॉर्म तब तक बरकरार रख पाएंगे? दोनों बड़े सवाल हैं.’
आर अश्विन ने बताया कि टीम इंडिया को रोहित-विराट की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘आपको उनकी जरूरत है और आपको उन्हें मौके देने होंगे. अगर आप उन्हें मौके देते हैं और वो मना कर देते हैं, तो साफ हो जाएगा. अगर सिलेक्टर्स बोलते हैं कि आपको ये सीरीज सिलेक्शन के हिसाब से नहीं, रिदम में आने के लिए खेलना चाहिए, तो फिर आपको सिर्फ ये दिखाना है कि आप सीरियस हैं.’
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं रोहित शर्मा, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश!
गिल के कप्तान बनने से खुश हैं अश्विन
आर अश्विन ने बातचीत के दौरान बताया कि शुभमन गिल को कप्तान बनाने का फैसला सही रहेगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि किसी भी कोच या सिलेक्टर में ये कहने का दम है कि विराट और रोहित की जरूरत अब हमें नहीं है. आप वर्ल्ड कप में इतने सारे सवालों के साथ नहीं जा सकते. सिलेक्टर्स ने शायद कहा होगा कि अगर रोहित कप्तान हैं और वो 2026 में फिट नहीं हैं, तो फिर हमारे पास नया लीडर तैयार करने का समय नहीं होगा. इस हिसाब से गिल को कप्तान बनाने का फैसला लिया गया है.’
ये भी पढ़ें:- विराट-रोहित की ड्रेसिंग रूम में एंट्री पर ‘बैन’ क्यों? टीम इंडिया से जुड़ने के बावजूद रहना होगा अलग
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines