हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2027 में रोहित शर्मा कर सकते हैं मुंबई इंडियंस की कप्तानी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी

Rohit Sharma Can Become Captain: कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस का नया हेड कोच नियुक्त किया गया था. हार्दिक पांड्या का MI छोड़ना लगभग पक्का है. इसी वजह से आर अश्विन ने अब भविष्यवाणी की है कि रोहित शर्मा MI के नए कप्तान बन सकते हैं.

विज्ञापन
आर अश्विन को लगता है कि रोहित शर्मा एक सीजन के लिए MI के कप्तान बन सकते हैं (Image: ANI)

Rohit Sharma Can Become Captain: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं. महेला जयवर्धने की टीम से विदाई हो गई है. उनकी जगह कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. कुछ महीनों से अफवाहें सामने आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ नहीं रहेंगे और किसी अन्य टीम में जा सकते हैं. इसी वजह से सभी के मन में सवाल है कि कौन अगला कप्तान बनेगा. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भविष्यवाणी की है कि पोलार्ड के कोच बनने के बाद रोहित शर्मा फिर से कप्तान बन सकते हैं.

‘रोहित शर्मा सबसे अच्छा विकल्प है…’

आर अश्विन ने कीरोन पोलार्ड के मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनने के बाद नए कप्तान के बारे में चर्चा की. उन्हें लगता है कि 2028 में मेगा ऑक्शन से पहले IPL के एक सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी जा सकती है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कम से कम अगले सीजन के लिए वह (रोहित शर्मा) सबसे सही विकल्प हैं. वह मेरे लिए दौड़ में सबसे आगे हैं. उनका पोलार्ड के साथ रिश्ता काफी अच्छा है.’

हार्दिक पांड्या छोड़ सकते हैं MI

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरें बहुत समय से सामने आ रही हैं. आर अश्विन का भी मानना है कि हार्दिक शायद MI के साथ नहीं रहेंगे. अश्विन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस में बने रहने का चांस बहुत कम है. इसी वजह से उनके कप्तान बने रहने की संभावना भी कम है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए तगड़ा झटका, तीसरे T20I से भी बाहर हुए ईशान किशन, BCCI ने दी बुरी खबर

MI की कप्तानी के लिए अन्य विकल्प कौन से?

आर अश्विन का मानना है कि मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव के रूप में भी विकल्प हैं, लेकिन दोनों की अपनी अलग-अलग समस्याएं हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि जसप्रीत बुमराह कप्तान बनेंगे. वह चोटिल होते रहते हैं. सूर्यकुमार यादव अब भारतीय टीम के साथ नहीं हैं और वह मुंबई की रणजी टीम में भी नहीं हैं. मुझे नहीं लगता कि वह मुंबई की कप्तानी करेंगे.’

विज्ञापन

तिलक वर्मा भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा हैं और हाल ही में उन्हें उपकप्तान नियुक्त किया गया है. तिलक बेहतरीन फॉर्म में हैं और लगातार रन बनाते आ रहे हैं. वह अब मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा भी बन गए हैं. इसी वजह से तिलक वर्मा भी कप्तान बनने के बड़े दावेदार हैं. MI चाहे, तो युवा खिलाड़ी पर दांव खेल सकती है.

ये भी पढ़ें:- जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए नहीं खेलेंगे कीरोन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनने के बाद उठाया बड़ा कदम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola