R Ashwin On Sri Lankan Cricket Team: भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भविष्यवाणी की कि को-होस्ट श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाना मुश्किल होगा, भले ही वो होम कंडीशन में खेल रहे हों. दासुन शनाका के लीडरशिप वाली टीम ने टूर्नामेंट से पहले अपने पिछले 5 टी20 इंटरनेशन में से सिर्फ एक मैच जीता है, जिसमें इंग्लैंड से सीरीज की हार भी शामिल है.
शनाका की कप्तानी कितनी कामयाब?
श्रीलंका ने दिसंबर 2025 में दासुन शनाका को कप्तान के तौर पर फिर से अपॉइंट करने का बड़ा फैसला लिया, इस प्रॉसेस में चरिथ असलंका को बदल दिया. ऑलराउंडर की कैप्टेंसी में इस आइलैंड नेशनल ने 2022 एशिया कप को सभी मुश्किलों के बावजूद जीत लिया था, लेकिन उसी साल बाद में वर्ल्ड कप में उन्होंने अंडरपरफॉर्म किया. वर्ल्ड कप 2014 के विनर्स ने हाल ही में अपने फाइनल स्क्वाड का ऐलान किया, जिसमें सभी अहम खिलाड़ी जैसे पथुम निस्सांका, कुशल मेंडिस, वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना शामिल हैं.
‘सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल’
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि श्रीलंका को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है, उन्होंने कहा, ‘उनके लिए टॉप-4 में जगह बनाना मुश्किल है. मुझे नहीं लगता कि वो अंतिम चार में जगह बनाएंगे. अगर वो ऐसा करते हैं, तो मुझे सचमुच में ताज्जुब होगा. मैं उन्हें खारिज नहीं करूंगा. अगर उन्हें वेस्टर्न टीम के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है तो वो टर्निंग विकेट तैयार कर सकते हैं और मौका ले सकते हैं.
ग्रुप-बी में में पूर्व चैंपियन
श्रीलंका को टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया और ओमान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसे दिग्गज टीमों के साथ रखा गया है. वो रविवार, 8 फरवरी को पॉल स्टर्लिंग की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेंगे.
T20 World Cup 2026 में श्रीलंका का शेड्यूल (ग्रुप-बी)
| तारीख | मैच | वेन्यू |
| 8 फरवरी 2026 | श्रीलंका बनाम आयरलैंड | आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
| 12 फरवरी 2026 | श्रीलंका बनाम ओमान | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी |
| 16 फरवरी 2026 | श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी |
| 19 फरवरी 2026 | श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे | आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
संबंधित खबरें
चार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
1 hr agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
2 hrs agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
2 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
3 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
3 hrs agoODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
5 hrs agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
5 hrs agoकोहली का न्यूजीलैंड में अधूरा है ये सपना, आज तक नहीं कर सके ऐसा कारनामा
5 hrs agoप्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines