R Ashwin on Kuldeep Yadav: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला गया था. इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हरा दिया था. इस हार के बाद अब सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ खूब रन बनाए. भारत के मुख्य तेज गेंदबाजों ने 13 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए थे. अब भारत की हार के बाद आर अश्विन भड़क गए हैं. उन्होंने कुलदीप यादव को नहीं खिलाने के फैसले पर टीम मैनेजमेंट को घेरा है.
आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
आर अश्विन को लगता है कि कुलदीप यादव को चौथे टी-20 की प्लेइंग 11 में जगह मिलनी चाहिए थी. लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला. उन्होंने अपने यूटयूब चैनल पर बात करते हुए कहा “यह फैसला वाकई हैरान करने वाला है, क्योंकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कुलदीप यादव की गुगली और लेग स्पिन को खेलने में संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना समझदारी भरा फैसला नहीं कहा जा सकता. मुझे लगता है कि कुलदीप की मौजूदगी से मैच में 15 से 20 रन का अंतर पड़ सकता है.”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे सच में इस फैसले से काफी हैरानी हुई. कुलदीप को इंदौर में टीम में शामिल नहीं किया गया था और मैं उस फैसले का समर्थन करता हूं, क्योंकि वहां का मैदान छोटा है. लेकिन अगर आप यह सोचते हैं कि रांची में भारत को कुलदीप की वजह से हार मिली, तो यह पूरी तरह गलत है.”
वेस्टइंडीज ने बनाए थे 247 रन
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शाई होप ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी. होप ने 50 गेंदों में 102 रन बनाए थे. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में 49 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन ही बना सकी. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए. उन्होंने 23 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी. भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रनों पर सिमट गई. इस तरह वेस्टइंडीज ने 24 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
वेस्टइंडीज ने अब तक खेले गए 4 मैच में भारत को कड़ी टक्कर दी है. भारत ने 2 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज भी 2 मैच जीत चुकी है. पांचवां मैच शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाना है. ये मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी.
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
1 hr agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
1 hr agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
2 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
3 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
3 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
3 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines