R Ashwin Sydney Thunder: इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके आर अश्विन अब नई टीम की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं. अश्विन अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपनी घूमती गेंदों से कहर बरपाते हुए नजर आएंगे. पूर्व ऑफ स्पिनर ने सिडनी थंडर का दामन थाम लिया है.
अश्विन पैट कमिंस और डेविड वॉर्नर के साथ बिग बैश लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे. अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच में अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही किसी टी-20 लीग में जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे.
नई टीम के लिए खेलेंगे अश्विन
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके आर अश्विन अब बिग बैश लीग में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. अश्विन सिडनी थंडर की टीम से जुड़ गए हैं. बिग बैश लीग ने अपने एक्स अकाउंट पर अश्विन के टीम से जुड़ने की जानकारी शेयर की है. ऑफ स्पिनर अब अगले दो सीजन में डेविड वॉर्नर और पैट कमिंस के साथ खेलता हुआ नजर आएगा. अश्विन के पास टी-20 क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने किया कमबैक का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले घटाया 10 किलो वजन
अश्विन ने कुल मिलाकर अपने करियर में 333 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 317 विकेट अपने नाम किए हैं. इस फॉर्मेट में अश्विन का इकोनॉमी भी सिर्फ 7 का रहा है. एक मैच में चार विकेट लेने का कारनामा अश्विन 4 बार कर चुके हैं. गेंद के साथ-साथ अश्विन बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं. उन्होंने 1233 रन ठोके हैं.
आखिरी सीजन तय किया था फाइनल का सफर
सिडनी थंडर का प्रदर्शन बिग बैश लीग 2024 में कमाल का रहा था. डेविड वॉर्नर की कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर किया था. हालांकि, टीम का खिताब को जीतने का सपना साकार नहीं हो सका था. फाइनल मैच में होबार्ट हरिकेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मैदान मारा था.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, टीम आई सामने
सिडनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 182 रन लगाए थे. हालांकि, टीम के बॉलर्स 183 रनों के टारगेट का बचाव करने में नाकाम रहे थे. कप्तान डेविड वॉर्नर का बल्ला पूरे सीजन में जमकर चला था और उन्होंने 12 मैचों में 405 रन ठोके थे.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
14 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines