R Ashwin Teases Sanju Samson: भारत के टी20 अंतर्राष्ट्रीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन हाल ही में काफी चर्चा का विषय बने हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से उन्हें रिलीज करने की मांग की है। इसके अलावा अफवाह ये भी उड़ रही है कि संजू CSK में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच आर अश्विन ने सैमसन से बात करते हुए मजाकिया कमेंट किया। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
CSK में जाने की अटकलों के बीच संजू सैमसन का वीडियो वायरल
आर अश्विन जल्द ही अपने चैनल पर संजू सैमसन का इंटरव्यू लेकर आने वाले हैं। इसी का ट्रेलर अश्विन ने पोस्ट किया, जहां उन्होंने मजाक में संजू के CSK में शामिल होने की अफवाहों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि RR के कप्तान को चेन्नई जाना चाहिए और वो खुद केरल में रुकने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में बात करने की कोशिश की। अश्विन ने संजू से कहा, ‘मुझे आपसे काफी सवाल पूछने हैं लेकिन इसके पहले मैंने सोचा कि मैं सीधा आपके सामने आकर खुद का ट्रेड कर लूं। मैं केरला में रहना पसंद करूंगा। कई सारी अफवाहें चल रही हैं।’
अश्विन ने आगे कहा, ‘ना मैं जानता हूं, ना आप जानते हैं। इसी वजह से मैंने सोचा कि मैं आपसे मिलूं और सवाल करूं। अगर मैं केरल में रुक सकता हूं और आप चेन्नई जा सकते हैं।’ संजू सैमसन ने अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया और हंसने लगे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
संजू सैमसन और आर अश्विन, दोनों कर सकते हैं अपनी टीमों को अलविदा
कुछ दिनों पहले क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कप्तान संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स को छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने आरआर से उन्हें रिलीज किए जाने की मांग है। खबरों में यह भी बात सामने आई है कि CSK और KKR, दोनों ही संजू को आने वाले सीजन के लिए अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। अश्विन के हालिया बयान ने अब संकेत दिए हैं कि संजू शायद CSK का हिस्सा बनना ज्यादा पसंद करेंगे। कुछ समय पहले आर अश्विन को लेकर भी बड़ी खबर आई थी, जिसमें बताया गया था कि उन्होंने CSK की मैनेजमेंट से उन्हें रिलीज करने की मांग कर दी है। देखना होगा कि संजू और अश्विन का अगला कदम क्या होगा।
ये भी पढ़ें:- क्या वैभव सूर्यवंशी हैं संजू सैमसन के RR छोड़ने की वजह? आकाश चोपड़ा ने कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
क्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
38 mins agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
1 hr agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
9 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
10 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
10 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
11 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
11 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines