हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

QG vs IU PSL 2026 Highlights: इस्लामाबाद ने जीता मुकाबला, मिन्हास और शादाब बने जीत के असली हीरो

Quetta Gladiators vs Islamabad United Highlights: पाकिस्तान सुपर लीग का 9वां मैच क्वेटा ग्लेडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया. इस मैच में इस्लामाबाद के बल्लेबाजों ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम को 10 गेंद रहते ही मैच जिता दिया. टीम के लिए युवा समीर मिन्हास ने सबसे ज्यादा 82 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

Live Updates

18:27 (IST) 02 Apr 2026

इस्लामाबाद ने मारी बाजी

इस्लामाबाद ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. समीर मिन्हास और शादाब खान ने बल्लेबाजी से महफिल लूटी. दोनों जीत के असली हीरो रहे. समीर ने 48 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शादाब ने 39 गेंदों में 69 रन बनाए.

18:07 (IST) 02 Apr 2026

मिन्हास के बाद शादाब खान का अर्धशतक, लक्ष्य की ओर इस्लामाबाद

समीर मिन्हास के बाद शादाब खान ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. शादाब 32 गेंदों में 60 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस्लामाबाद को जीत के लिए 26 गेंदों में 31 रन चाहिए.

17:52 (IST) 02 Apr 2026

समीर मिन्हास ने जड़ा अर्धशतक

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज समीर मिन्हास ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टीम को अभी भी जीत के लिए 42 गेंदों में 71 रनों की दरकार है.

17:39 (IST) 02 Apr 2026

जीत के लिए चाहिए 102 रन

इस्लामाबाद की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 82 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. टीम के लिए समीर मिन्हास 25 गेंदों में 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. टीम को 60 गेंदों में जीत के लिए 102 रनों की जरूरत है.

17:24 (IST) 02 Apr 2026

इस्लामाबाद को लगा दूसरा झटका

इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को दूसरा झटका लगा है. अबरार अहमद ने टीम को दूसरा झटका दिया है. एंड्रीज़ गूस 4 गेंदों में महज 2 रन बनाकर ही आउट हो गए.

17:21 (IST) 02 Apr 2026

इस्लामाबाद को मिली तूफानी शुरुआत

इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को समीर मिन्हास ने शानदार शुरुआत दिलाई है. पहले 6 ओवरों में उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हउए 33 रन बनाए हैं. टीम का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 58 रन है.

17:14 (IST) 02 Apr 2026

इस्लामाबाद का पहला विकेट गिरा

इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को 184 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहला झटका लग चुका है. सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे 19 गेंदों में 18 रन बनाकर अबरार अहमद का शिकार बने. टीम का स्कोर 5 ओवर के बाद 44 रन पर एक विकेट

16:55 (IST) 02 Apr 2026

इस्लामाबाद की पारी शुरू

इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से डोवोन कॉन्वे और समीर मिन्हास की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. टीम को जीत हासिल करने के लिए 184 रनों के लक्ष्य को हासिल करना होगा.

16:34 (IST) 02 Apr 2026

क्वेटा ग्लेडिएटर्स की पारी हुई खत्म

क्वेटा ग्लेडिएटर्स की पारी खत्म हो चुकी है. टीम ने 20 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए हसन नवाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 36 गेंदों में 66 रनों की आतिशी पारी खेली. इस्लामाबाद इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 184 रनों की दरकार होगी.

16:31 (IST) 02 Apr 2026

हसन नवाज ने जड़ा अर्धशतक

हसन नवाज ने क्वेटा की पहली पारी को संभाल लिया है. उनकी तूफानी पारी के दम पर टीम एक अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है. उन्होंने शानदार अंदाज में छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 28 गेंदों का सामना किया.

16:27 (IST) 02 Apr 2026

150 के पार पहुंचा क्वेटा ग्लेडिएटर्स का स्कोर

क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम ने 18 ओवर में 150 रनों का स्कोर पार कर लिया है. टीम के लिए हसन नवाज और टॉम करन की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. देका दिसचस्प होगी कि टीम 20 ओवरों में कितना स्कोर खड़ा कर पाएगी.

16:17 (IST) 02 Apr 2026

एक ओवर में जड़ दिए 21 रन

क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बल्लेबाजों ने लड़खड़ाती पारी को संभालते हुए रनों की रफ्तार को बरकरार रखा है. टॉम करन ने ईमाद वसीम के एक ओवर में 21 रन कूट दिए.

15:58 (IST) 02 Apr 2026

शादाब ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने मैच में टीम की वापसी करवाई है. उन्होंने एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर इस्लामाबाद की बल्लेबाजी को हिला कर रख दिया है. बेवोन जैकब्स इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए. टीम का स्कोर 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 93 रन

15:54 (IST) 02 Apr 2026

क्वेटा ग्लेडिएटर्स को चौथा झटका

ग्लेडिएटर्स की टीम को चौथा झटका न मैकडरमॉट के रूप में लगा है. वो 6 गेंदों में 3 रन बनाकर शादाब खान का शिकार बने हैं.

15:49 (IST) 02 Apr 2026

ग्लेडिएटर्स को लगा तीसरा झटका

ग्लेडिएटर्स की टीम को तीसरा झटका ख्वाजा नफे के रूप में लग चुका है. उन्होंने 14 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली. इस मैच में वो इमाद वसीम का शिकार बने.

15:47 (IST) 02 Apr 2026

बड़े स्कोर की तरफ क्वेटा ग्लेडिएटर्स

क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम इस्लामाबाद के खिलाफ मैच में 10 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 88 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है. टीम के लिए ख्वाजा नफे और हसन नवाज की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

15:40 (IST) 02 Apr 2026

क्वेटा ग्लेडिएटर्स को लगा दूसरा झटका

क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम को कप्तान शकील के रूप में दूसरा झटका लगा है. टीम ने 71 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया है. शादाब खान ने ये विकेट हासिल किया.

15:33 (IST) 02 Apr 2026

क्वेटा का पहला विकेट गिरा

क्वेटा ग्लेडिएटर्स का पहला विकेट गिर चुका है. टीम केस्टार बल्लेबाज शमिल हुसैन 15 गेंदों में 21 रन बनाकर सलमान इरशाद का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 50 रन पर एक विकेट

15:22 (IST) 02 Apr 2026

हुसैन-शकील ने दिलाई ताबड़तोड़ शुरुआत

शमिल हुसैन और साउद शकील की जोड़ी ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को तूफानी शुरुआत दिला दी है. इन दोनों ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पहले 4 ओवरों में बोर्ड पर 43 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है और एक भी विकेट नहीं गिरा है.

15:12 (IST) 02 Apr 2026

क्वेटा की सधी हुई शुरुआत

शमिल हुसैन और साउद शकील की जोड़ी ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को संभली हुई शुरुआत दी है. टीम ने पहले 2 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन बना लिए हैं.

15:05 (IST) 02 Apr 2026

पहली पारी की हुई शुरुआत

क्वेटा ग्लेडिएटर्स की तरफ से पारी की शुरुआत हो चुकी है. टीम के लिए शमिल हुसैन और साउद शकील की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.

14:55 (IST) 02 Apr 2026

हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?

क्वेटा ग्लेडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच 23 बार भिड़ंत हो चुकी है. इसमें से 12 बार क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 10 बार इस्लामाबाद यूनाइटेड जीत हासिल कर चुकी है.

14:50 (IST) 02 Apr 2026

पिच रिपोर्ट

ये मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा जहां मौसम एकदम साफ नजर आ रहा है. इस मैच के लिए पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन नजर आ रही है. पिच पर मौजूद हल्की घास तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है. पिच को देखते हुए मुकाबला हाई स्कोरिंग नजर आ रहा है.

14:44 (IST) 02 Apr 2026

इस्लामाबाद यूनाइटेड प्लेइंग 11

इस्लामाबाद यूनाइटेड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज़ गौस (डब्ल्यू), मार्क चैपमैन, शादाब खान (कप्तान), हैदर अली, फहीम अशरफ, इमाद वसीम, क्रिस ग्रीन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशा

14:42 (IST) 02 Apr 2026

क्वेटा ग्लैडिएटर्स की प्लेइंग 11

क्वेटा ग्लैडिएटर्स (प्लेइंग इलेवन): सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, बेवन जैकब्स, हसन नवाज़, ख्वाजा नफे, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद दानियाल, अलज़ारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

14:38 (IST) 02 Apr 2026

क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने जीता टॉस

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान साउद शकील ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस्लामाबाद की टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी करने के लिए उतरेगी.

Quetta Gladiators vs Islamabad United Highlights: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 9वां मुकाबला क्वेटा ग्लेडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया. . ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. क्वेटा की टीम मे पिछले मैच में शानदार जीत हासिल की थी तो वहीं इस्लामाबाद की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीतने के लिए उतरी थी. टीम को मुल्तान के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. 

क्वेटा ग्लेडिएटर्स के कप्तान ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम को अच्छी शुरुआत मिली और पारी के अंत में भी टीम के बल्लेबाजों शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने इस मैच में 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया.

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाज शुरुआत से ही कमाल के रंग में नजर आ रहे थे. टीम के लिए युवा समीर मन्हास ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेली. टीम के कप्तान शादाब खान ने भी उनका बखूबी साथ दिया. उन्होंने 39 गेंदों में 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली. टीम 10 गेंद रहते ही जीत हासिल कर ली. शादाब और मन्हास इस मैच में अंत तक नाबाद रहे. ग्लेडिएटर्स की तरफ से अबरार के अलावा कोई दूसरा गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाया.

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola