---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023 Purple Cap: 62 मैचों के बाद पर्पल कैप पर किसका कब्जा? देखें टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट

IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 के 62वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने 34 रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट निकाले। इस प्रदर्शन के चलते वह पर्पल कैप की रेस में 23 विकटों के साथ नंबर 1 […]

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 के 62वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने 34 रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट निकाले। इस प्रदर्शन के चलते वह पर्पल कैप की रेस में 23 विकटों के साथ नंबर 1 पर काबिज हो गए हैं। दूसरे नंबर पर उन्हीं की टीम के साथी गेंदबाज राशिद खान हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 23 विकेट निकाले हैं.

ददरअसल, आईपीएल 2023 में 62 मैच हो चुके हैं। इस लीग में अब तक भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 में से 4 भारतीय गेंदबाज हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल 21 विकटों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं, जबकि चौथे नंबर पर मुंबई के पीयूष चावला हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट निकाले हैं।

इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

23- मोहम्मद शमी (GT) मैच 13
23- राशिद खान (GT), मैच 13
21- युवजेंद्र चहल (RR), मैच 13
19- पीयूष चावला (MI) मैच 12
19- वरुण चक्रवर्ती (KKR) मैच 13

क्या है पर्पल कैप, यह किसे दी जाती है?

पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

पिछली बार किसे दिया गई थी पर्पल कैप?

आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।

First published on: May 16, 2023 02:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola