PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में 19 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत हुई. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने विशाल स्कोर बनाया. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली ने भी शानदार अर्धशतक जमाया. दोनों की अर्धशतकीय पारी के दमपर पंजाब ने 254 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ को 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
पंजाब किंग्स ने बनाए 254 रन
पंजाब को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद प्रियांश आर्य ने मोर्चा संभाला और 37 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 9 छक्के अपने नाम किए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने भी 8 चौके के अलावा 7 छक्के जड़े थे.
मार्कस स्टोयनिस ने भी एलएसजी के लिए शानदार बल्लेबाजी की और 16 गेंदों में 29 रन जड़ डाले. पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए थे. एलएसजी की ओर से मोहम्मद शमी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 56 रन खर्च किए और 1 विकेट अपने नाम किया. वहीं, प्रिंस यादव और मणिमारन सिद्धार्थ को 2-2 सफलता मिली.
लखनऊ को मिली हार
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ को अच्छी शुरुआत मिली थी. सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि आयुष बदोनी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए थे. इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने थोड़ी देर मोर्चा संभाला. उन्होंने 23 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. लेकिन अर्शदीप ने उन्हें अपना शिकार बना लिया. इसके बाद एडेन मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि मुकुल चौधरी ने नाबाद 17 गेंदों में 21 रन बनाए. लखनऊ 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी.
संबंधित खबरें
टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कटेगा पत्ता
3 mins agoIPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क
4 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
51 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
2 hrs agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
3 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
4 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
5 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines