Prithvi Shaw: टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। शॉ मानते हैं कि वह आक्रामक खेल के जरिए ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे। इस चीज पर वह लगातार फोकस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीनियर प्लेयर चेतेश्वर पुजारा को लेकर बड़ी बात कही है।
दरअसल, शॉ ने अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनना की दौड़ में वह काफी पिछड़ गये हैं। शनिवार को उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह वापस हासिल करने के लिए अपने स्वाभाविक ‘आक्रामक’ खेल पर भरोसा करना जारी रखेंगे। शॉ ने टीम इंडिया के लिए जुलाई 2021 में अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।
पुजारा मेरे जैसी बल्लेबाजी नहीं कर सकते
शॉ ने मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र के बीच खेले गये दलीप ट्रॉफी के मैच के बाद कहा, कि ‘व्यक्तिगत तौर पर मैं ऐसा नहीं मानता हूं कि मुझे अपने खेल में बदलाव करने की जरूरत है। हां , मैं अपने खेल में समझदारी के साथ सुधार कर सकता हूं। मैं चेतेश्वर पुजारा सर की तरह बल्लेबाजी नहीं कर सकता या पुजारा सर मेरी तरह बल्लेबाजी नहीं कर सकते।’
पश्चिम क्षेत्र के इस सलामी बल्लेबाज शॉ ने कहा कि ‘मैं उसी चीज को करने की कोशिश कर रहा हूं, जिसकी मदद से यहां तक पहुंचा हूं, उदाहरण के तौर पर मेरी आक्रामक बल्लेबाजी। मैं इस में बदलाव नहीं करना चाहता हूं।’ शॉ ने कहा कि वह अपने करियर के इस चरण में अधिक से अधिक मैच खेलना चाह रहे हैं। भारतीय टीम में वापसी की कोशिश के तहत उनके लिए हर रन बहुत महत्वपूर्ण होगा।’
दिलीप ट्रॉफी में भी फ्लॉप रहे पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ साल 2021 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह आईपीएल 2023 में भी पूरी तरह फेल रहे। इसके बाद दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले की दोनों पारियों में भी पृथ्वी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 25 और 26 रन की पारी खेली। दिलीप ट्रॉफी में रन नहीं कर पाने को लेकर शॉ ने कहा कि शॉ ने कहा कि यहां बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन उनके पास इससे निपटने के लिए योजना थी।
मुझे हर एक मैच महत्वपूर्ण है
शॉ ने आगे कहा कि ‘यह संभव नहीं है कि आप हमेशा परफेक्ट रहें। इस तरह की चीजें होने (रन नहीं बनने) के बाद मैं और अधिक मेहनत करने की कोशिश करता हूं। टी20 थोड़ा अधिक आक्रामक रवैया अपनाना होता है, लेकिन मानसिकता ऐसी ही होती है।’ मुझे लगता है कि इस समय मुझे जिस मैच में भी खेलने का मौका मिला रहा है वह मेरे लिए काफी अहम है। मैं दलीप ट्रॉफी में खेलूं या मुंबई के लिए मैच खेलूं, मुझे लगता है कि मेरे लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना बहुत महत्वपूर्ण है।’
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
9 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
17 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
18 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
18 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
19 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
20 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
20 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
21 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines