Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लाहौर कलंदर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को गुस्सा आ गया. वैसे तो इस इवेंट के दौरान सभी कप्तान मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे, लेकिन 2 मौके पर खिलाड़ियों ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. इस दौरान पाकिस्तानी पत्रकार ने बाबर आजम, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी से विवादित सवाल पूछा. जिसके बाद लाहौर कलंदर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी भड़के गए .
शाहीन शाह अफरीदी को आया गुस्सा
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने शादाब खान की कप्तानी को लेकर सवाल किया. जिसके बाद बाबर आजम से स्ट्राइक रेट के बारे में भी पूछा. अंत में उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी से भी भविष्य में पाकिस्तान की कप्तानी को लेकर सवाल पूछा. इस पूरे सवाल के दौरान शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान हंसते हुए नजर आए. सवाल खत्म होने के बाद शाहीन थोड़ा भड़के हुए नजर आए. उन्होंने साफ कर दिया की ये पाकिस्तान सुपर लीग के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए नहीं, जब उसके लिए होगी तो इन सवालों के जवाब दिए जाएंगे. इसके बाद बाबर आजम और शादाब खान ने तो कुछ भी नहीं बोला. ये सभी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग में कप्तानी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से ठीक पहले बाहर हुआ RCB का स्टार तेज गेंदबाज! नहीं मिली क्रिकेट बोर्ड से अनुमति
टी-20 वर्ल्ड के दौरान फेल हुए थे ये सभी खिलाड़ी
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 हाल में ही खेला गया था. जहां पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था. इस टूर्नामेंट के दौरान शाहीन शाह अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान बुरी तरह से फेल हुए थे. जिसके कारण ही टीम में उनकी जगह को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. अब पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में वो अच्छा प्रदर्शन करके टी-20 फॉर्मेट में अपनी अहमियत को साबित करना चाहेंगे. इस लीग में फेल होने पर उनका टी-20 फॉर्मेट में करियर भी खत्म हो सकता है.
ये भी पढ़ें: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने खत्म कर दिया इस खिलाड़ी का IPL करियर, अब कोई भी टीम नहीं दे रही मौका
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
24 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines