हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान की फिर दुनिया के सामने 'कटी नाक', अजीबोगरीब कारण से रद्द करना पड़ा PSL का मैच

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने नाक कट गई. पिछले कुछ दिनों से यह टूर्नामेंट लगातार विवादों में रहा. अब पाकिस्तान के स्टेडियम के खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण PSL का मैच रद्द हो गया है. सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है.

विज्ञापन
स्टेडियम में भरा पानी

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत को कुछ ही दिन हुए हैं और अभी से ये टूर्नामेंट विवादों में आ गया है. 5-6 दिनों में कई विवाद देखने को मिल चुके हैं, जिसने पूरी दुनिया में पाकिस्तान को बेइज्जत होने पर मजबूर कर दिया. अब पाकिस्तान के क्रिकेट सिस्टम की फिर से नाक कटी है. उनका ड्रेनेज सिस्टम इतना खराब है कि क्रिकेट का मैदान स्विमिंग पूल से कम नजर नहीं आ रहा था. भारी बारिश और हवा-आंधी के कारण PSL 2026 में 31 मार्च को होने वाला पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड का मैच रद्द हो गया.

पाकिस्तान क्रिकेट की खुली पोल

PSL 2026 में पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैच होने वाला था. तेज बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई और बाद में जब बारिश रुक गई, तो समय पर लाहौर स्टेडियम का ग्राउंड स्टाफ पानी बाहर नहीं निकाल पाया. स्टेडियम में पानी भर गया था और ऐसा लग रहा था, जैसे यह कोई स्विमिंग पूल हो. बारिश बंद होने के बाद जल्द से जल्द मैच शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन गद्दाफी स्टेडियम में खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण यह मैच नहीं हो पाया.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: बीच मैदान पर श्रेयस अय्यर के हाथ में लगी चोट, जानें अगले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं

विज्ञापन

पिच भी सही तरह से कवर नहीं कर पाया ग्राउंड स्टाफ

कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि गद्दाफी स्टेडियम का स्टाफ पिच को कवर करने की कोशिश कर रहा है लेकिन हवा-आंधी के कारण वो कवर संभाल नहीं पा रहे हैं. इसी तेज हवा के चलते ग्राउंड स्टाफ के कुछ सदस्य गिर भी गए. इसी वजह से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की बेइज्जती हो रही है.

गद्दाफी स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम की इसलिए भी आलोचना हो रही है, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले PCB को लाहौर में मौजूद इस स्टेडियम को तैयार करने के लिए 7.7 बिलियन पाकिस्तानी रुपये (258 करोड़ भारतीय रुपये) मिले थे. उन्होंने स्टेडियम को अच्छी तरह तैयार किया. नई LED फ्लडलाइट्स लगाई और डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन भी लगाई. हालांकि, PCB ने शायद ड्रेनेज सिस्टम पर ध्यान नहीं दिया. दुनिया का कोई और स्टेडियम होता, तो बारिश रुकने के आधे घंटे बाद ही मैच शुरू हो जाता. हालांकि, गद्दाफी स्टेडियम में ऐसा नहीं हो पाया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया चैंपियन RCB में क्या है खास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola