हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PSL 2026 के दौरान विदेशी खिलाड़ियों ने चलाई मशीन गन, रॉकेट लॉन्चर की भी ली जानकारी 

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खेला जा रहा है. जहां पर 16 अप्रैल को हैदराबाद किंग्समन और रावलपिंडीज के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले लोकल खिलाड़ियों के साथ विदेशी प्लेयर्स ने मशीन गन चलाने की ट्रेनिंग ली और उसके बाद रॉकेट लॉन्चर के बारे में भी सीखा.

विज्ञापन
Pakistan Super League

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 24वां मुकाबला हैदराबाद किंग्समन और रावलपिंडीज के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों कराची में मौजूद हैं. जिसके कारण ही मुकाबले से पहले हैदराबाद की टीम सिंध प्रांत के एक इनडोर शूटिंग रेंज का दौरा करने पहुंची. जहां पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ लोकल प्लेयर्स ने भी मशीन गन चलाने की ट्रेनिंग ली और इसके साथ ही रॉकेट लॉन्चर के बारे में भी जानकारी हासिल की. इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने पिस्टल भी चलाया. 

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने चलाई मशीन गन 

हैदराबाद किंग्समन के खिलाड़ी रावलपिंडीज के खिलाफ मैच से पहले शूटिंग रेंज में पहुंचे थे. जहां पर टीम के कप्तान मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल और रिले मेरेडिथ भी पहुंचे थे. इनके साथ लोकल पाकिस्तानी खिलाड़ी भी नजर आ रहे थे. इन सभी प्लेयर्स को सिंध पुलिस एसएसयू एकेडमी में मशीन गन भी चलाते हुए देखा गया. इस दौरान खिलाड़ियों को रॉकेट लॉन्चर के बारे में जानकारी मिली. 

इस दौरान खिलाड़ियों की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर आ गई है. जिसके कारण ही इस बारे में अब चर्चा भी शुरू हो गई है. हैदराबाद के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने इस दौरान सिंध पुलिस सुरक्षा और आपातकालीन सेवा प्रभाग के डीआईजी डॉ. मकसूद अहमद को स्पेशल गिफ्ट भी दिया. जिसमें सभी प्लेयर्स के ऑटोग्राफ थे.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: अजिंक्य रहाणे के हाथ से जा सकती है KKR की कप्तानी, रिकॉर्ड देख पकड़ लेंगे माथा

खराब प्रदर्शन कर रही है हैदराबाद किंग्समन 

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में अब तक हैदराबाद किंग्समन की टीम ने 6 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्हें सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है. वहीं 4 मुकाबलों में टीम को शर्मनाक हार का सामन करना पड़ा है. अगर रावलपिंडीज के खिलाफ हैदराबाद की टीम जीत जाती है, तो उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेगी. लेकिन अगर वो मुकाबला हार गई, तो उनके लिए आगे की राह मुश्किल हो जाएगी. कप्तान मार्नस लाबुशेन का भी प्रदर्शन अब तक निराशाजनक ही रहा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद इंडिया की टी-20 टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, गौतम गंभीर इस युवा खिलाड़ी को देंगे मौका 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola