हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PSL में हाई-वोल्टेज ड्रामा! उस्मान तारिक की बॉलिंग खेलने से डेरिल मिचेल का इनकार, VIDEO वायरल

Usman Tariq-Daryl Mitchell: PSL 2026 में उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर फिर सवाल उठे. डेरिल मिचेल ने उनकी गेंद खेलने से इनकार कर दिया. अब इसी हाई-वोल्टेज ड्रामा की वीडियो काफी वायरल हो रही है.

विज्ञापन
उस्मान का गेंदबाजी एक्शन फिर विवादों में

Usman Tariq-Daryl Mitchell: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 काफी विवादों में रहा है. अब टूर्नामेंट में एक और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज उस्मान तारिक अपने एक्शन के कारण चर्चा का विषय रहते हैं. अब PSL के एक मैच के दौरान न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने उनकी गेंद खेलने से इनकार कर दिया. इसी बीच अंपायर को समझाने के लिए आना पड़ा. इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां फैंस उस्मान तारिक का मजाक बना रहे हैं.

PSL में शुरू हुआ नया विवाद

पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडी पिंडीज के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में दूसरी पारी के दौरान रावलपिंडी के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने क्वेटा के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक की गेंद खेलने से इनकार कर दिया. उस्मान अपने रुकने वाले एक्शन के साथ क्रीज के करीब पहुंचे, तो मिचेल हट गए. इसके बाद जब उस्मान अगली गेंद डालने लगे, तब भी डेरिल हट गए. वो एक्शन में रुकावट से खुश नहीं नजर आ रहे थे.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: न DC, न KKR… इस टीम के खिलाफ MS Dhoni करेंगे वापसी! CSK फैंस का बढ़ा इंतजार

विज्ञापन

अंपायर ने आकर समझाया

डेरिल मिचेल ने अंपायर को इशारा किया कि वो गेंद खेलने के लिए तैयार नहीं हैं. इसके बाद अंपायर बीच में आए और उन्होंने मिचेल को समझाया. PSL के कमेंटेटर्स मिचेल के बार-बार हटने से खुश नजर नहीं आए. यह मामला अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उस्मान तारिक का जमकर मजाक बन रहा है. कुछ दिनों पहले आर अश्विन ने एक वीडियो में कहा था कि अगर कोई बल्लेबाज उस्मान के एक्शन से खुश नहीं है, तो वो क्रीज से हट सकता है. अब डेरिल ने कुछ ऐसा ही किया.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने जीता मैच

पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की भिड़ंत कराची में रावलपिंडी पिंडीज से हुई. इस मैच में क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए. राइली रूसो ने 53 रन और कप्तान सऊद शकील ने 42 रन बनाए. जवाब में रावलपिंडी की टीम मात्र 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. क्वेटा की ओर से उस्मान तारिक ने 2 विकेट झटके. क्वेटा ने 61 रन से मैच जीता.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘मैं नहीं देखता…’, बुमराह-हेजलवुड का नहीं है डर! तूफानी अर्धशतक के बाद वैभव सूर्यवंशी के बयान ने मचाई सनसनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola