PSL 2023: वेस्टइंडीज के तूफानी आलराउंडर कायरन पोलार्ड हार्ड हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। वह भले ही आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन दुनिया भर में टी20 लीग में उनका बल्ला आग उगल रहा है। यूएई में खेले गए इंटरनेशनल टी20 लीग के बाद अब वह पाकिस्तान में शुरु हुई पाकिस्तान सुपर लीग में धमाल मचा रहे हैं।
सोमवार यानी 13 फरवरी को मुल्तान में इस लीग का पहला मुकाबला खेला गया है, जिसमें मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स की टीमें आमने-सामने थीं, मुकाबला बेहद रोचक हुआ और अंत में लाहौर की टीम ने 1 रन से शानदार और जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तान के लिए पोलार्ड ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंद में 20 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शानदार छक्का भी लगाया।
और पढ़िए –PSL 2023: सूर्या बनने की कोशिश कर रहे थे David Miller, Haris Rauf ने उखाड़ डाला स्टंप, देखें video
https://twitter.com/thePSLt20/status/1625215104324358144?s=20&t=EFOpwOTQgpG7RUB8tyWiPQ
पोलार्ड ने उड़ा रऊफ के होश, ठोका शानदार छक्का
दरअसल, हारिस रऊफ लाहौर कलंदर की तरफ से पारी का 19वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने शॉट पिच डाली जिस पर पोलार्ड ने बल्ला घुमाया और मिड विकेट के ऊपर से खड़े-खड़े छक्का ठोक डाला। ये फ्लैट छक्का देखकर देखकर गेंदबाज हारिस रउफ दंर रह गए। देखें…
और पढ़िए –PSL 2023: चटाक…Ihsanullah ने खतरनाक गेंद से उड़ा दी गिल्लियां, चारों खाने चित हुए Kamran Ghulam
PSL पहले मैच का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान सुपर लीग के तहत सोमवार को लीग का पहला मैच खेला गया है। इस मुकाबले में मुल्तान-सुल्तान और लाहौर कलंदर्स की टीमें आमने-सामने थीं। मुल्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले खेलते हुए लाहौर कलंदर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में मुल्तान 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रन बना पाई। आखिरी एक गेंद पर 6 रन चाहिए थे, लेकिन चौका आया। इस तरह से मैच का नतीजा निकला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
36 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
3 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
4 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
5 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines