PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में बुधवार को पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शानदार पारी खेली और पीएसएल 2023 का पहला शतक जड़ दिया। बाबर की इस तूफानी पारी के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी साइमन डल बाबर पर जमकर भड़क गए और उन पर मतलबी होने का आरोप लगा दिया।
बाबर आजम की इस हरकत पर भड़के पूर्व क्रिकेटर
दरअसल मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे बाबर आजम ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और 52 गेंदों में वह 90 के आंकड़े को छू चुके थे लेकिन आखिर 10 रन बनाने के लिए उन्होंने 8 गेंद का सामना किया। जिसे लेकर उनकी आलोचना की गई। मैच में नसीम शाह के 18वें ओवर में वे शतक से चार रन दूर थे ऐसे में उन्होंने एक आसान सा सिंगल नहीं लिया और गेंद डॉट जाने दी जिसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने चौका जड़कर शतक पूरा किया।
बाबर की इस हरकत पर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंट्री कर रहे साइमन डल भड़क गए और बाबर को जमकर लताड़ लगाई। कमेंटरी के दौरान डल ने कहा, ‘टीम को पहले रखने की बजाय… उनकी पारी कुछ धीमी पड़ गई है और यह सबकुछ यहां हो रहा है। बाउंड्री लगाने पर फोकस करने की बजाय बाबर की नजर शतक पर है। टीम में कई पावर हिटर आने बचे हैं। शतक शानदार होते हैं, स्टैट्स भी शानदार होते हैं, लेकिन हमेशा टीम को पहले रखना चाहिए।’
मैच का लेखा-जोखा
वहीं मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर जाल्मी ने बाबर आजम की शतकीय पारी के चलते 240 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने जेसन रॉय की तूफानी पारी के चलते इसे 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया और इस प्रकार कप्तान बाबर की पारी खराब चली गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
27 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
41 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines