PSL 2023: हसन अली की पत्नी की खूबसूरती देख साइमन डूल बेकाबू, लाइव कमेंट्री पर नया बखेड़ा, Video
Edited By Pushpendra Sharma

PSL 2023 simon doull hasan ali wife
Edited By Pushpendra Sharma

PSL 2023 simon doull hasan ali wife
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज और कमेंटेटर साइमन डूल इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान चर्चा में हैं। हाल ही उन्होंने बाबर आजम के शतक लगाने के बाद विवादित कमेंट किया था। अब वे एक और विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस बार पूर्व कीवी क्रिकेटर तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी सामिया के बारे में विवादित कमेंट करने के बाद मुश्किल में हैं। डूल ने मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत के बाद तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी की खूबसूरती पर कमेंट किया था।
जब फहीम अशरफ ने विजयी रन बनाए गए तो कैमरामैन ने डगआउट और भीड़ के शॉट्स दिखाए। इसके बाद कमेंट्री कर रहे डूल लगभग बेकाबू हो गए। जैसे ही कैमरा हसन अली की पत्नी सामिया पर गया, डूल ने कमेंट किया- “वाओ…उसने इसे जीत लिया है। मुझे विश्वास है कि उसने कुछ दिल भी जीते हैं। यह बेहद शानदार है, बिल्कुल आश्चर्यजनक है। डूल के कमेंट के बाद वीडियो वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – IND vs AUS: Virat Kohli और सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए Rohit Sharma, पाई बड़ी उपलब्धि
https://twitter.com/AdilAliShah13/status/1633884204768591873?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1633884204768591873%7Ctwgr%5E1b7f530b398222b69b5bda1ba40ffcb62a34aba8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F475494-psl-2023-simon-doull-under-fire-on-social-media-for-comment-on-hasan-alis-wife
डूल के इस कमेंट की आलोचना हो रही है। Xhra नाम की यूजर ने कहा- यह “आश्चर्यजनक” है। वहीं एक यूजर ने कहा- याद कीजिए कैसे उन्होंने एक बार स्टेन का भी मजाक उड़ाया था और अब हसन अली की पत्नी पर उनका कमेंट…
https://twitter.com/pdubcola/status/1633170350333730819?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1633170350333730819%7Ctwgr%5E1b7f530b398222b69b5bda1ba40ffcb62a34aba8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F475494-psl-2023-simon-doull-under-fire-on-social-media-for-comment-on-hasan-alis-wife
20 अगस्त 2019 को हसन अली ने दुबई में भारतीय फ्लाइट इंजीनियर सामिया आरजू से शादी की थी। 6 अप्रैल 2021 को उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ।
और पढ़िए – WPL 2023, DC vs GG: जीत की लय बरकरार रखने दिल्ली के खिलाफ उतरेगी गुजरात की टीम, यहां देख सकेंगे लाइव
https://twitter.com/FarooqNomani/status/1634054285301551104?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1634054285301551104%7Ctwgr%5E1b7f530b398222b69b5bda1ba40ffcb62a34aba8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F475494-psl-2023-simon-doull-under-fire-on-social-media-for-comment-on-hasan-alis-wife
इससे पहले क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ बाबर आजम के पहले शतक पर अपने विश्लेषण के लिए डूल विवाद में फंस गए थे। साइमन डूल ने बाबर के शतक के बाद कमेंट किया कि अपने आंकड़ों से ज्यादा टीम ऊपर होनी चाहिए। साइमन डूल को अब बाबर आजम के फैंस जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: