PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने 40 रनों से शानदार जीत हासिल की। इस मैच में लाहौर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी का जमकर जलवा देखने को मिला। उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर पेशावर के पांच बल्लेबाजों को आउट किया। शाहीन की रफ्तार का ऐसा जलवा था कि उनकी पहली ही गेंद पर बल्लेबाज का बल्ला टूट गया।
पहले तोड़ा बल्ला फिर मारा क्लीन बोल्ड
लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पेशावर की टीम शाहीन की रफ्तार के आगे पस्त नजर आई। शाहीन अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद हैरिस को क्लीन बोल्ड कर दिया। जबकि पहली गेंद खेलते वक्त उनका बल्ला टूट गया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहीन अफरीदी की रफ्तार के आगे पेशावर के सभी बल्लेबाज परेशान नजर आए।
और पढ़िए – हरमनप्रीत का रनआउट, निचले स्तर की फील्डिंग समेत ये रही भारत की हार की 5 बड़ी वजह
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1629880032977121280?s=20
शाहीन ने निकाले पांच विकेट
शाहीन शाह अफरीदी ने अपने चार ओवर के स्पेल में पेशावर की कमर तोड़ दी। उन्होंने एक बाद एक पेशावर के पांच बल्लेबाजों का आउट किया। शाहीन ने हैरिस और बाबर को पवेलियन भेजकर लाहौर की जीत में बड़ा रोल निभाया। वह टीम के लिए लगातार कप्तानी प्रदर्शन कर रहे हैं।
और पढ़िए – 30 साल की Meg Lanning ने रचा इतिहास…धोनी-पोंटिंग सब छूट गए पीछे
लाहौर ने 40 रनों से जीता मैच
लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए मुकाबले में लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 240 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लाहौर की तरफ से फखर जमा ने 96 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पेशावर जाल्मी की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, हालांकि बाद में पेशावर ने शानदार वापसी की लेकिन वह केवल 201 रन ही बना पाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
18 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines