PSL 2023: शाहीन अफरीदी की खतरनाक यॉर्कर ने उखाड़ा स्टंप, घुटनों पर बैठ गया बल्लेबाज, देखें Video

shaheen afridi dangerous yorker ben cutting clean bowled

shaheen afridi dangerous yorker ben cutting clean bowled

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में यॉर्कर किंग शाहीन शाह अफरीदी का जलवा जमकर देखने को मिल रहा है। बीती रात कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मुकाबले में शाहीन ने अपनी यॉर्कर से बल्लेबाज को घुटनों पर ला दिया। हालांकि मैच कराची किंग्स ने जीता।

विज्ञापन

afridi ने cutting को मारा बोल्ड

कराची किंग्स के बल्लेबाज तेजी से रन बटौर रहे थे। कराची किंग्स के बल्लेबाज ben cutting आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार ही हुए थे। आखिरी ओवर लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी डालने आए, अफरीदी ने पहली ही बॉल बिल्कुल सटीक यॉर्कर मारी, गेंद इतनी तेज थी कि कब स्टंप उड़ा ले गई कटिंग को पता भी नहीं चला।

विज्ञापन

विज्ञापन

बल्कि डफेंड करने के चक्कर में वह घुटनों पर बैठ गए। अफरीदी की यॉर्कर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि मैच में शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार बॉलिंग की। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। बता दें की पाकिस्तान सुपर लीग में शाहीन शाह अफरीदी का जलवा जमकर देखने को मिल रहा है। वह वापसी के बाद लगातार शानदार बॉलिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

कराची ने जीता मैच

वहीं कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच हुए मुकाबले में कराची ने बाजी मारी। कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 185 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स की टीम 17.3 ओवर में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ