PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का पहला मैच मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच खेल गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन आखिर में बाजी लाहौर के हाथ लगी। इस मैच में लाहौर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी का जलवा देखने को मिला।
अफरीदी ने रिजवान को मारा बोल्ड
मैच में लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने मुल्तान सुप्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान को क्लीन बोल्ड कर दिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिजवान का बोल्ड देखकर मैदान में बैठे दर्शकों में उत्साह बढ़ गया।
बता दें कि शाहीन अफरीदी 16वां ओवर लेकर आए। उनका सामना करने के लिए रिजवान खड़े थे। क्योंकि रिजवान जब तक क्रीज पर थे, मुल्तान सुल्तान की जीत के चांस बने हुए थे। लेकिन अफरीदी ने सटीक यॉर्कर मारी जिस पर रिजवान चारों खाने चित हो गए और गेंद सीधा उनका स्टंप उखाड़ ले गई। बोल्ड होते ही रिजवान वापस पवेलियन लौट गए और मुल्तान सुल्तान की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई।
रोमांचक हुआ मुकाबला
भले ही रिजवान की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। लाहौर ने पहले बैटिंग करते हुए 175 रनों का स्कोर बनाया था। लेकिन जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुल्तान सुल्तान ने भी किला लड़ा दिया। हालांकि मुल्तान को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुल्तान की टीम 20 ओवर में 174 रन ही बना पाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
25 mins agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
1 hr agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
4 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
4 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
4 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines