नई दिल्ली: पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL) में दुनियाभर के क्रिकेटर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में जाल्मी की ओर से खेलने आए वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज रोवमेन पॉवेल ने जमकर गदर मचा दिया। पहले ही ओवर में कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद हैरिस के डक पर आउट होने के बाद जाल्मी की हालत खराब होने लगी, लेकिन मिडल ऑर्डर पर उतरे पॉवेल ने अपनी पावर दिखाते हुए ताबड़तोड़ चौके-छक्के ठोक महफिल लूट ली। उन्होंने छठे नंबर पर उतरकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 34 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 64 रन ठोक डाले। इस दौरान पॉवेल ने बुलेट की रफ्तार से कई तूफानी छक्के कूटे।
और पढ़िए – IND vs AUS: अद्भुत…Khawaja ने हवा में उड़कर लपक लिया Iyer का असंभव कैच, देखकर चकरा जाएगा सिर
इमाद वसीम को जमकर कूटा
पॉवेल ने 15वें ओवर में इमाद वसीम को जमकर कूट डाला। इमाद ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो पॉवेल क्रीज से आगे बढ़े और कवर के ऊपर से कड़क छक्का ठोक दर्शकों की नसों में रोमांच भर दिया। ये छक्का इतना खतरनाक था कि गेंद भले ही ज्यादा ऊंची नहीं उड़ पाई, लेकिन बुलेट की रफ्तार से निकली। इसके बाद अगली ही गेंद पर एक बार फिर वे आगे आए और करारा चौका ठोक होश उड़ा डाले।
https://twitter.com/thePSLt20/status/1630951836910862337?cxt=HHwWgoC-zb6Dp6ItAAAA
https://twitter.com/thePSLt20/status/1630954951080902658?cxt=HHwWhIC8_eC4qKItAAAA
और पढ़िए – IND vs AUS: Nathan Lyon ने तोड़ा मुरलीधरन का महा-रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन गए पहले स्पिनर
29 गेंदों में पूरी की हाफ सेंचुरी
पॉवेल ने अपनी हाफ सेंचुरी महज 29 गेंदों में पूरी की। 28 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे पॉवेल ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर गदर मचाया और करारा छक्का कूट डाला। इस छक्के के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। पॉवेल के साथ ही युवा बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान ने 50 और टॉम कोहलर ने 56 रन की पारी खेली। आमेर जमाल ने 5 गेंदों में 13 रन ठोके। जाल्मी के बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के बाद टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 197 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कराची किंग्स के बल्लेबाजों की हालत खराब हो गई। टीम के 8 विकेट 122 रन पर गिर गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
36 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines