नई दिल्ली: टी-20 क्रिकेट का ताबड़तोड़ अंदाज ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। पल-पल में बदलता मैच देख दर्शकों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। एक ऐसा ही नजारा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान सामने आया। शुक्रवार को पेशावर जाल्मी और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले गए मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने इस अंदाज में जीत दर्ज की कि क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मच गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पेशावर जाल्मी की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन ठोक डाले। इसमें कप्तान बाबर आजम के 39 गेंदों में 73, सैम अय्यूब के 33 गेंदों में 58, मोहम्मद हैरिस के 11 गेंदों में 35 और टॉम कैडमोर के 18 गेंदों में 38 रनों का बड़ा योगदान रहा। विशाल लक्ष्य को देखकर लगने लगा कि पीछा करने में मुल्तान सुल्तांस के बल्लेबाजों के पसीने छूट जाएंगे, लेकिन इस मैच में बाजी ऐसी पलटी कि मैच पर यकीन करना मुश्किल हो गया।
रिले रोसौव की विस्फोटक बल्लेबाजी
मुल्तान सुल्तांस की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रिले रोसौव ने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की कि सब दंग रह गए। रिले ने 51 गेंदों में 12 चौके-8 छक्के ठोक 237.25 की स्ट्राइक रेट से 121 रन ठोक हाहाकार मचा दिया। रोसौव ने अपना सैकड़ा महज 41 गेंदों में जड़ा। इसके साथ ही रोसौव ने सबसे तेज पीएसएल शतक ठोक अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। उन्होंने इससे पहले 2020 में 43 गेंदों में शतक ठोक रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही रोसौव ने महज 17 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोकी। ये पीएसएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतकों में से एक है। हालांकि आसिफ अली और कामरान अकमल ने भी 17 गेंदों में यह कारनामा किया है।
और पढ़िए – LLC 2023: गौतम गंभीर ने मचाया गदर, शाहिद अफरीदी को जमकर कूटा
दुनिया की पांचवीं और पीएसएल की पहली टीम बनी सुल्तांस
रोसौव के साथ कीरोन पोलार्ड ने 25 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक 52 रन जड़े। अनवर अली ने 8 गेंदों में 24 और उसामा मीर ने 3 गेंदों में 11 रन बनाकर 19.1 ओवर में ही जीत दिला दी। इसी के साथ मुल्तान सुल्तांस ने टी-20 क्रिकेट में चेज करते हुए बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी दर्ज किया। जाल्मी ने जहां लगातार दो मैचों 240+ पोस्ट करने वाली पहली टी20 फ्रेंचाइजी बनकर इतिहास रचा, तो वहीं वह दोनों मौकों पर टोटल का बचाव करने में नाकाम रही। वहीं मुल्तान सुल्तांस टी-20 में हाईऐस्ट चेज करने वाली दुनिया की पांचवीं और पीएसएल की पहली टीम बन गई।
इस मामले में उन्होंने 8 मार्च को ही क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ डाला। जाल्मी ने 2 विकेट खोकर 240 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ग्लैडिएटर्स ने 18.2 ओवर में ही ये लक्ष्य 8 विकेट के साथ हासिल कर लिया। IPL में ये रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज है। रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 225 रन का टार्गेट अचीव किया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
35 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
43 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines